{"_id":"6397022744e0c946193e744f","slug":"ajinkya-rahane-ishant-saha-likely-to-lose-bcci-central-contracts-suryakumar-shubman-gill-set-for-promotion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI Central Contract: केंद्रीय अनुबंध खो सकते हैं रहाणे-ईशांत और साहा, ये खिलाड़ी प्रमोशन की रेस में सबसे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI Central Contract: केंद्रीय अनुबंध खो सकते हैं रहाणे-ईशांत और साहा, ये खिलाड़ी प्रमोशन की रेस में सबसे आगे
Mon, 12 Dec 2022 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:54 PM IST
सार
ईशांत, रहाणे और साहा पिछले कुछ समय से टीम में नहीं हैं और बीसीसीआई इन्हें पूरी तरह से किनारे करने की सोच रहा है। वहीं, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को प्रमोशन मिल सकता है।
विज्ञापन
बाएं से- ईशांत, रहाणे, सूर्यकुमार और शुभमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अगले सीजन (2022-23) के लिए केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इस बार ईशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा और अजिंक्य रहाणे की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह खतरे में पड़ती दिखाई पड़ रही है। ये तीनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टीम में नहीं हैं और बीसीसीआई इन्हें पूरी तरह से किनारे करने की सोच रहा है। वहीं, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को प्रमोशन मिल सकता है। बोर्ड जनवरी से अप्रैल के बीच में हर साल सालाना केंद्रीय अनुबंध (बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा करता है। इस बार यह फैसला 21 दिसंबर को बोर्ड्स अपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या भारत के भविष्य के कप्तान माने जा रहे हैं। पिछली बार उन्हें ग्रेड लिस्ट में डिमोशन मिला था। ग्रेड-ए से सीधे उन्हें ग्रेड-सी में भेज दिया गया था। अब उन्हें प्रमोट कर ग्रेड-सी से ग्रेड-बी में भेजा जा सकता है। अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में 12 एजेंडा पर बातचीत होगी। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन एजेंडा का हिस्सा नहीं होगा। हालांकि, अगर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को लगता है कि इस मामले पर बातचीत होनी चाहिए तो फिर इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार, हार्दिक और शुभमन गिल को प्रमोशन मिल सकता है
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा नोवेल जेस्चर दिखाते हुए अपेक्स काउंसिल वी जयदेवन के लिए वन टाइम पेमेंट की भी पुष्टि करेगी, जिनका रेन-रूल फॉर्मूला एक दशक से अधिक समय से घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में उपयोग किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईसीसी डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम का इस्तेमाल करता है। वहीं, मुश्ताक अली टी20, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी में वीजेडी नियम का इस्तेमाल होता है।
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन खिलाड़ियों पर खतरे के बादल
भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान रहाणे, ईशांत और ऋद्धिमान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया जा सकता है। साहा को खास तौर पर इस साल की शुरुआत में कहा गया था कि वह फिर कभी भारतीय टीम में नहीं चुने जाएंगे। वहीं रहाणे और ईशांत भी पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं। रहाणे ने पिछला टेस्ट जनवरी, 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं, ईशांत ने पिछला टेस्ट नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या और शुभमन को अच्छे प्रदर्शन का तोहफा
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सूर्यकुमार पिछले कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-सी में थे, लेकिन इस साल उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें तोहफा मिल सकता है। वह ग्रेड-सी से ग्रेड-बी या हो सकता है ग्रेड-ए में प्रमोट किए जाएं। सूर्यकुमार फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन पोजिशन पर हैं और वनडे में भी उनको टीम में शामिल करना तय है।
वहीं, शुभमन टेस्ट और वनडे में नियमित तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्हें ग्रुप-सी से ग्रेड-बी में प्रमोट किया जा सकता है। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन की भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एंट्री हो सकती है। हार्दिक पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थे। ऐसे में उन्हें ग्रेड-ए से ग्रेड-सी में भेज दिया गया था। अब उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। पिछले एक साल में हार्दिक ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस किए हैं।

शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेड के मुताबिक मिलते हैं रुपये
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खिलाड़ियों को चार तरह के ग्रेड देता है। इसमें ए+, ए, बी और सी शामिल है। हर ग्रेड में एक तय सालाना सैलरी है। ए+ ग्रेड वालों को सालाना सात करोड़, ए ग्रेड वालों को पांच करोड़, बी ग्रेड वालों को तीन करोड़ और सी ग्रेड वालों को एक करोड़ रुपये की राशि मिलती है। ग्रेड-ए+ में फिलहाल तीन क्रिकेटर्स हैं। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। ये तीनों इसी कैटेगरी में बने रह सकते हैं।

कौन चुनता है खिलाड़ियों को?
खिलाड़ियों के ग्रेड पर फैसला लेने के लिए बीसीसीआई ऑफिस के तीन अधिकारी, पांच सिलेक्टर्स और टीम इंडिया के हेड कोच मौजूद होते हैं। पिछले कॉन्ट्रैक्ट में 27 खिलाड़ियों को रखा गया था। हालांकि, इस बार इनमें से कई खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। वहीं, कई के ग्रेड में बदलाव हो सकते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन की भी लिस्ट में एंट्री हो सकती है।

2021-22 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ी
- ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
- ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मो. शमी, ऋषभ पंत।
- ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज।
- ग्रेड सी: शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, ऋद्धिमान साहा।