फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Jadeja revealed the reason behind india loss, said ghar me ek hi bujurg hona chahiye

T20 WC 2022: अजय जडेजा ने बताया क्यों हारा भारत, बोले- घर का एक ही बुजुर्ग होना चाहिए, सात होंगे तो दिक्कत है

Thu, 10 Nov 2022 09:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 09:41 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में भारत की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारतीय टीम प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर घर में सात बुजुर्ग होंगे तो दिक्कत होगी। 
 

विज्ञापन
Ajay Jadeja revealed the reason behind india loss, said ghar me ek hi bujurg hona chahiye
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद कप्तान रोहित और बाकी खिलाड़ियों को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। अर्शदीप को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाजों को टीम से बाहर करने की बात हो रही है। इसके अलावा रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने बीसीसीआई और टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए हैं। अजय जडेजा का कहना है कि इस साल सात खिलाड़ी भारत की कप्तानी कर चुके हैं। इस वजह से मुश्किल समय पर रोहित अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करवा पाए। 
विज्ञापन


बल्ले के साथ भी कप्तान रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए। छह पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला और 19.33 के औसत से वह सिर्फ 116 रन बना पाए। सेमी फाइनल मैच में कप्तानी में उन्होंने कई गलतियां की। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का मानना है कि रोहित और टीम मैनेजमेंट पहले से ही कई गलतियां कर रहे थे, जिसकी वजह से सेमीफाइल में भारत को हार सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


T20 WC: सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद दिखी रोहित की बेबसी, बोले- किसी को दबाव झेलना नहीं सिखा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय जडेजा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा “मैं एक बात बोलूंगा जो चुभेगी अगर रोहित शर्मा सुनेंगे, अगर किसी कप्तान को टीम बनानी है, तो हमें पूरे साल टीम के साथ रहना पड़ता है। पूरे साल में रोहित शर्मा कितने दिनों टीम के साथ रहे? ये मैं अब नहीं कह रहा, ये मैं पहले भी बोला हूं। आपने टीम बनानी है, और आप साथ नहीं रहते। कोच भी न्यूजीलैंड नहीं जा रहे।"

जडेजा ने आगे कहा “घर का एक ही बुज़ुर्ग होना चाहिए, सात बुज़ुर्ग होंगे तो भी दिककत है।” 

T20 WC: 2014, 2016 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप, तीनों बार चला विराट कोहली का बल्ला, लेकिन नॉकआउट में नहीं जीता भारत

इस साल अलग-अलग टी20 सीरीज में अलग-अलग खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की। ऋषभ पंत ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व किया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी की थी।

तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल सात खिलाड़ी इस साल भारत की कप्तानी कर चुके हैं। इनमें विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed