फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Jadeja on becoming Pakistan Team Head Coach, says I am ready; compared PAK team with Afghanistan

Ajay Jadeja: 'मैं तैयार हूं', पाकिस्तान के कोच बनने को लेकर बोले अजय जडेजा, PAK टीम की तुलना अफगानिस्तान से की

Wed, 06 Dec 2023 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Dec 2023 12:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी टीम का कोच अपने देश का होने पर जोर दिया है। या फिर कोई ऐसा जिनसे पाकिस्तान खिलाड़ी बेहतर तरीके से बातचीत कर सकें, जिनके साथ कम्यूनिकेशन बेहतर हो। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा के एक बयान ने सभी को चौंका दिया है। 

विज्ञापन
Ajay Jadeja on becoming Pakistan Team Head Coach, says I am ready; compared PAK team with Afghanistan
अजय जडेजा ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट में काफी उथलपुथल का दौर रहा है। जहां टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर समेत सभी कोच को हटा दिया गया। वहीं, मुख्य चयनकर्ता भी बदले गए। पाकिस्तान के मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोहम्मद हफीज टीम के डायरेक्टर के साथ-साथ हेड कोच की भी भूमिका निभाएंगे। वहीं, वहाब रियाज को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल एक नए कोच की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

घरेलू कोच होने का फायदा टीम इंडिया को विश्व कप में मिला था। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी टीम का कोच अपने देश का होने पर जोर दिया है। या फिर कोई ऐसा जिनसे पाकिस्तान खिलाड़ी बेहतर तरीके से बातचीत कर सकें, जिनके साथ कम्यूनिकेशन बेहतर हो। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा के एक बयान ने सभी को चौंका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का कोच बनने को तैयार अजय जडेजा

Ajay Jadeja on becoming Pakistan Team Head Coach, says I am ready; compared PAK team with Afghanistan
अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और अजय जडेजा - फोटो : अमर उजाला
एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान टीम के कोच बनना चाहेंगे? इस पर भारत के इस दिग्गज ने कहा कि 'मैं तैयार हूं'। अब ऐसा जडेजा ने मजाक में कहा यह वह किसी चीज का संकेत दे रहे थे, इस बारे में जडेजा ही बेहतर जानते होंगे। जडेजा ने हाल ही में हुए विश्व कप में अफगानिस्तान टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी। यह उनका किसी टीम के स्टाफ के तौर पर पहला असाइनमेंट था। जडेजा की देखरेख में अफगानिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाया था और चार मैच जीते थे, जो किसी एक विश्व कप में इस टीम द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा मैच थे।
विज्ञापन

1996 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जडेजा ने खेली थी अहम पारी

Ajay Jadeja on becoming Pakistan Team Head Coach, says I am ready; compared PAK team with Afghanistan
Azaharuddin- ajay Jadeja - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्व कप विजेता टीमों को हराया था। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार में जडेजा ने अहम भूमिका निभाया। लोगों को 1996 विश्व कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच याद आ गया था, जो कि बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। तब भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। भारत की जीत में नवजोत सिंह सिंद्धू, वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने अहम भूमिका निभाई थी। वेंकटेश का आमिर सोहेल को पवेलियन वापस भेजना कौन भूल सकता है। हालांकि, इस मैच के असली हीरो अजय जडेजा रहे थे। उन्होंने 25 गेंद में 45 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब उनके पाकिस्तान का कोच बनने के लिए तैयार वाले बयान से हर कोई हैरान है।

जडेजा ने पाकिस्तान की तुलना अफगानिस्तान से की

Ajay Jadeja on becoming Pakistan Team Head Coach, says I am ready; compared PAK team with Afghanistan
अजय जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने कहा- 'मैंने अफगानिस्तान के साथ अपने सभी अनुभवों को साझा किया। मुझे विश्वास है कि पाकिस्तान भी कभी अफगानिस्तान की तरह ही रहा होगा।' अफगानिस्तान ने भारत में हुए विश्व कप में नौ मैचों में चार जीत दर्ज की और अंक तालिका में छठे स्थान पर रहा। वहीं, पाकिस्तान विश्व कप 2023 अंक तालिका में अफगानिस्तान से ऊपर रहने में कामयाब रहा। हालांकि, बाबर आजम एंड कंपनी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में विफल रही। लीग राउंड में टीम आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed