फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final

IND vs AUS Final: अहमदाबाद में आसमान छू रहे हैं होटल्स के दाम, किराया एक लाख के पार; फ्लाइट के रेट पूछिए ही मत

Fri, 17 Nov 2023 10:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Nov 2023 10:02 AM IST
सार

जैसे ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया, स्थिति और खराब हो गई। अहमदाबाद में होटल की कीमतें छूने लगीं।

विज्ञापन
Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final
रोहित और कमिंस ट्रॉफी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई। अब 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार की चैंपियन और भारतीय टीम दो बार की चैंपियन है। अहमदाबाद में जब ये दोनों टीमें भिड़ेंगी तो मुकाबला दिलचस्प होगा। इस मैच के लिए अहमदाबाद में होटल्स के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अहमदाबाद में इस तरह का माहौल 14 अक्तूबर को भारत पाकिस्तान के लिए बना था। इस मैच को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंचे थे और होटल्स का किराया आसमान छू रहा था। अब फाइनल के लिए एक बार अहमदाबाद में फैंस का जमावड़ा लगने वाला है। भारतीय फैंस अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया, स्थिति और खराब हो गई। अहमदाबाद में होटल की कीमतें छूने लगीं। फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें आसानी से टिकट मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। कुछ फैंस ने तो टूर्नामेंट के शेड्यूल के एलान के बाद से ही टिकट बुक कर ली थी। तब तो यह भी तय नहीं था कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी या नहीं। वहीं, कुछ फैंस ने बीसीसीआई द्वारा फाइनल का टिकट जारी करने के बाद अहमदाबाद के लिए प्लान बनाया। हालांकि, उनके लिए अहमदाबाद में रुकना एक कठिन चुनौती बन गया है, क्योंकि कुछ अच्छे होटल के कमरों का किराया 24,000 रुपये प्रति रात से बढ़कर 2,15,000 रुपये प्रति रात हो गया है।

Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final
पैट कमिंस और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक सामान्य से होटल के कमरे का एक रात का किराया 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। चार और पांच स्टार सितारों की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। इस तरह का कुछ हाल 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले देखने को मिला था जब होटल के कमरों का किराया और टिकट की कीमतें बढ़ गई थीं। कुछ बड़े ट्रैवल होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जिस बेसब्री के साथ भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले होटल ढूंढे गए थे, उसी बेसब्री से अब फैंस फाइनल से पहले रहने का ठिकाना ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final
रोहित और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच के लिए फ्लाइट की कीमतों में भी वृद्धि देखी गई है। गूगल फ्लाइट डेटा के मुताबिक, अहमदाबाद के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकटों की कीमत में 200% से 300% की वृद्धि देखी गई है। 18 नवंबर यानी विश्व कप फाइनल की पूर्व संध्या पर दिल्ली से अहमदाबाद की फ्लाइट टिकट अब 15,000 रुपये से अधिक की हो गई है। फैंस के लिए रहने का ठिकाना और फ्लाइट के लिए टिकट बुक करना एक कठिन चुनौती बन गया है। विश्व कप फाइनल की वजह से फैंस को फ्लाइट की लागत में इजाफा और अत्यधिक होटल टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है।

Ahmedabad hotels fare cross Rs 1 lakh per night, flight ticket prices soar India vs Australia WC 2023 final
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच के लिए टिकटों का अंतिम बैच 13 नवंबर को लाइव हुआ था और कुछ ही मिनटों के अंदर सारे टिकट बिक गए। मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 10,000 रुपये का था। फाइनल से कुछ दिन पहले स्टेडियम काउंटरों से ई-टिकट प्रिंटआउट को अनिवार्य किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि फैन समर्पित काउंटरों से अपने टिकट ले सकते हैं। भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था। अहमदाबाद में करीब 1 लाख 30 हजार फैंस के बैठने की क्षमता है और फाइनल के लिए स्टेडियम फुल पैक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed