फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahead of India series, Cricket south africa postpones more domestic games amid latest COVID-19 wave

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए उठाया बड़ा कदम, घरेलू टूर्नामेंटों को किया स्थगित

Sun, 19 Dec 2021 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

कोरोना महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। यही कारण है कि मेजबान बोर्ड ने रविवार को 2021 के डिवीजन वन और टू में सीएसए के चार दिवसीय घरेलू श्रृंखला के शेष दौर के एहतियाती स्थगन की पुष्टि की। 

विज्ञापन
Ahead of India series, Cricket south africa postpones more domestic games amid latest COVID-19 wave
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सेंचूरियन के मैदान में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम यहां पहुंच चुकी है और अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। यही कारण है कि मेजबान बोर्ड ने रविवार को 2021 के डिवीजन वन और टू में सीएसए के चार दिवसीय घरेलू श्रृंखला के शेष दौर के एहतियाती स्थगन की पुष्टि की। 
विज्ञापन


सीएसए की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, '16-19 दिसंबर (डिवीजन दो) और दिसंबर 19-22 (डिवीजन वन) के बीच होने वाले मैचों के पांचवें दौर को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। क्योंकि इन टूर्नामेंटो का आयोजन बायो सिक्योर वातावरण के बाहर हो रहा था और कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थगित किए गए मुकाबले अब नए साल में रिशेड्यूल किए जाएंगे। 

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed