फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After visa assurance of PCB, BCCI asks Pakistan to give no act of terror guarantee

भारतीय क्रिकेट बोर्ड का मुंहतोड़ जवाब, आतंकी हमले न होने की गारंटी दे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Thu, 25 Jun 2020 06:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
After visa assurance of PCB, BCCI asks Pakistan to give no act of terror guarantee
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में दो-दो विश्व कप (2021 टी-20 और और 2023 वन-डे) खेलने से पहले वीजा का लिखित आश्वासन चाहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को BCCI ने करार जवाब दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आतंकी हमला न होने की गारंटी देने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियम साफ तौर पर कहते हैं कि खेल में कोई सरकारी दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। बोर्ड अधिकारियों ने पीसीबी से पूछा है कि क्या सीमा पार से घुसपैठ नहीं होगा और सीजफायर का उल्लंघन भी नहीं होगा। इस बात की गारंटी देनी चाहिए कि दूसरा पुलवामा हमला नहीं होगा।

विज्ञापन


इसके पहले पीसीबी ने आईसीसी से कहा था कि वह बीसीसीआई से लिखित आश्वासन ले कि उसकी टीम को भारत में 2021 टी-20 विश्व कप और 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने ‘यूट्यूब क्रिकेट बाज’ चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘हम इस तथ्य को भी देख रहे हैं कि भारत में 2021 और 2023 में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी की जानी है और हमने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कहा है कि हमें बीसीसीआई से लिखित आश्वासन दिलाए कि हमें वीजा हासिल करने और भारत में खेलने की मंजूरी के संबंध में किसी समस्या का सामना नहीं करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed