शाकिब के बैन के बाद दो धड़ों में बंटा क्रिकेट जगत, जानिए कौन विरोधी और कितने समर्थन में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। पहले बांग्लादेश खिलाड़ियों की बोर्ड के खिलाफ हड़ताल ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी थी, अब मंगलवार को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन को आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा है।
इस खबर पर क्रिकेट जानकारों और खिलाड़ियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। क्रिकेट जगत इस मामले में दो धड़ों में बंट चुका है। किसी ने शाकिब की सजा को बढ़ाने की मांग की है तो कोई उनके समर्थन में खड़ा है। आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों की इस पर क्या राय है।
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने शाकिब के बैन के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है। मुश्फिकुर रहीम ने कहा कि वह हमेशा ही उनका साथ देते रहेंगे।
वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा ने लिखा कि शाकिब के बैन की खबर सुन कर वह ठीक से सो नहीं पाए पर उन्हें इस बात की तसल्ली है कि 2023 विश्व कप में बांग्लादेश इस हरफनमौला की कप्तानी में खेलेगा।
A post shared by Mashrafe (@teammashrafe) on
हालांकि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के प्रतिबंध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शाकिब के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है उल्टा उनकी सजा को और बढ़ाना चाहिए था।
No sympathy what’s so ever for Shakib Al Hasan ... Non what’s so ever ... In this era the players get briefed all the time about what they can & cant do and what that have to report straight away ... 2 yrs isn’t enough ... Should have been longer ...
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 29, 2019
So Shakib Al Hasan’s ban has a lesson for all sports lovers and sportsmen: if you disregard the game and try to become bigger than the game by sidetracking the laid rules and protocols then be ready for a fantastic fall! Sad.
— Ramiz Raja (@iramizraja) October 29, 2019
पूर्व बांग्लादेशी कप्तान और मौजूद राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर ने भी इस मामले में कहा कि, 'शाकिब जैसे ‘परिपक्व’ व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भ्रष्ट संपर्क की शिकायत नहीं की, यह समझ से परे हैं। उनका साथ ही मानना है कि इस प्रतिबंधित ऑलराउंडर के लिए अपना शीर्ष स्थान दोबारा हासिल करना भले ही असंभव नहीं हो लेकिन काफी मुश्किल होगा।
बशर को उम्मीद है कि तीनों प्रारूपों में 11 हजार से अधिक रन और पांच सौ से अधिक विकेट चटकाने वाले 32 साल के शाकिब प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी करेंगे लेकिन साथ ही कहा कि उनकी राह आसान नहीं होगी।
कप्तान ने कहा, ‘‘मैंने उसे रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए देखा है और इसके बाद वह काफी जल्दी लय में आ गया। वह अनुभवी खिलाड़ी है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकता।’’ बशर हालांकि अब तक इस झटके से नहीं उबर पाए हैं कि शाकिब ने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को नहीं दी।
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, ‘यह मुश्किल होगा। शाकिब एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं जो उनके लिए मानसिक रूप से कड़ा होगा। एक साल के बाद पहले वापसी करना और फिर प्रतिबंध से पहले की ऊंचाइयों को छूना आसान नहीं होगा लेकिन यह असंभव भी नहीं है। क्योंकि खिलाड़ी का नाम शाकिब है, मुझे उनकी क्षमता और प्रतिभा पर भरोसा है। उन्हें ऐसी चोटों का सामना करना पड़ा है, जिससे वह तीन से छह महीने के लिए बाहर रहे। मैंने उन्हें रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए देखा है और इसके बाद वह काफी जल्दी लय में आ गए। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकते।’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोंस ने लिखा, ‘कितनी दफा इन खिलाड़ियों को (इन चीजों के संबंध में) भाषण दिया जाता है? हर टी20 और टी10 मैच या फिर अन्य टूर्नामेंट से पहले आईसीसी और एसीयू के अधिकारी उन्हें बताते हैं। फिर भी शाकिब ने रिपोर्ट नहीं की यह स्तब्ध करने वाला है।
How many times are these guys lectured? Before EVERY T20 and T10 and other Tournaments...
— Dean Jones AM (@ProfDeano) October 30, 2019
The ICC and ACU officials brief them...#deafears https://t.co/0v7HJ1mjmm