फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Parvez Rasool, Unmukt Chand Joins Dhaka Premier League

रसूल के बाद भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाला कप्तान ढाका प्रीमियर लीग में हुआ शामिल

Sat, 15 Apr 2017 08:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 15 Apr 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
After Parvez Rasool, Unmukt Chand Joins Dhaka Premier League
उन्मुक्त चंद - फोटो : Cricket Country
इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में नीलाम नहीं होने वाले दो भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी टी20 लीग से करार किया है। परवेज रसूल के बाद भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद ने भी ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) के साथ करार कर लिया है। एक तरफ जहां पूर्व भारतीय अंडर-19 टीम के विश्वकप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब का हिस्सा होंगे। वहीँ दूसरी तरफ स्पिनर परवेज़ रसूल गाज़ी ग्रुप क्रिकेटर्स का हिस्सा होंगा।
विज्ञापन


प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब में बांग्लादेशी राष्ट्रीय टीम के सब्बीर रहमान, सौम्य सरकार और रूबेल हुसैन जैसे खिलाड़ी शामिल है। जिनकी बदौलत यह टीम बेहद मजबूत नज़र आ रही है। इसके अलावा खबर है कि परवेज़ रसूल को ढाका प्रीमियर लीग में खेलने के लिए बीसीसीआई द्वारा नॉ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) भी प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्पिनर परवेज़ रसूल ने एक इन्टरव्यू में बताया "मैं एक खिलाड़ी हूँ और मुझे जहां मौका मिलेगा मैं वहां अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहूँगा, ढाका प्रीमियर लीग एक बेहतरीन बांग्लादेशी टूर्नामेंट है, मुझे बीसीसीआई से डीपीएल में खेलने की अनुमति भी प्राप्त हो गई है।" बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों को डीपीएल में खेलने की इजाज़त दी है, जैसा की यह लिस्ट-ए क्रिकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि आपीएल के 10वें संस्करण में परवेज़ रसूल और उन्मुक्त चंद नहीं बिक सके थे। वहीँ अब दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी लीग डीपीएल में खेलने का फैसला किया है। बता दें कि यह दोनों ढाका प्रीमियर लीग से करार भी कर चुके हैं। जहां इन दोनों की कोशिश अच्छा प्रदार्शन कर भारतीय राष्ट्रिय टीम में वापसी करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed