फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After insulting Aishwarya Rai abdul razzaq apologized said I am ashamed of the statement

Razzaq-Aishwarya: ऐश्वर्या राय का अपमान करने के बाद रज्जाक ने मांगी माफी, कहा- बयान को लेकर शर्मिंदा हूं

Wed, 15 Nov 2023 10:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Nov 2023 10:35 AM IST
सार

अब्दुल रज्जाक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का अपमान करने के बाद माफी मांगी है। रज्जाक के बयान की आलोचना हुई थी। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी खेद जताया था।

विज्ञापन
After insulting Aishwarya Rai abdul razzaq apologized said I am ashamed of the statement
ऐश्वर्या राय और अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का अपमान करने के बाद माफी मांगी है। रज्जाक के बयान की आलोचना हुई थी। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी खेद जताया था। वह उस टीवी शो में शामिल थे, जिसमें रज्जाक ने यह बयान दिया था। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि वह शर्मिंदा हैं और माफी मांगते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रज्जाक ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
विज्ञापन


रज्जाक ने कहा, ''मैं कल के लिए बहुत शर्मिंदा हूं और मुझे एहसास है कि मैंने बहुत बुरे शब्द कहे थे। मैं सभी से माफी मांगता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।'' उन्होंने कहा कि वह मूल रूप से एक अलग उदाहरण का उपयोग करना चाहते थे, लेकिन जुबान फिसलने के कारण ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया।
विज्ञापन

 


रज्जाक ने क्या कहा था?
रज्जाक ने PCB की तुलना ऐश्वर्या से करते हुए एक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया था। रज्जाक ने कहा था, ''मैं यहां पीसीबी के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान हैं, जिनके इरादे काफी अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा। ऊपर वाले की मेहरबानी है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका। आजकल पीसीबी के नीयत और खिलाड़ियों की नीयत की खूब बात हो रही है। सबसे पहली बात पाकिस्तान में किसी खिलाड़ी को पॉलिश नहीं किया जाता, उसे बढ़ाया नहीं जाता। यहां हमारी नीयत है ही नहीं कि किसी खिलाड़ी को पॉलिश किया जाए, खिलाड़ियों को डेवलप किया जाए। अगर आपकी सोच यह है कि मैं ऐश्वर्या राय से....। इसलिए पहले आपको अपनी नीयत ठीक करनी होगी।''

अफरीदी ने खेद जताया
साथ में बैठे अफरीदी ने अब एक दूसरे न्यूज चैनल पर बयान देते हुए रज्जाक के बयान की निंदा की है। अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, ''प्रोग्राम चल रहा था और हम स्टेज पर बैठे हुए थे। रज्जाक ने वहां पर कोई बात कर दी। रज्जाक ने जो बात कही, वह मुझे समझ नहीं आई। मैं वैसे ही हंस रहा था। मैं समझ रहा था कि उसके हाथ में माइक है, तो इसे कोई ना कोई बात करनी ही है या कुछ ऐसा कहेगा ही। वहां सारे लोग हंस रहे थे। मैं जब घर आया तो किसी ने मुझे उस कार्यक्रम में रज्जाक के बयान की क्लिप भेजी कि आखिर उसने (रज्जाक) बात कही क्या है। जब मैंने गौर से सुना कि रज्जाक ने तो यह (ऐश्वर्या पर टिप्पणी) कहा था। मैं तो वैसे ही हंसने लगा था स्टेज पर तो मुझे बेहद अजीब लगा। मैं अभी रज्जाक को मैसेज करूंगा कि सभी से माफी मांगे। वह बहुत ही गलत मजाक था। ऐसा मजाक नहीं होना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed