फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After first three Tests for Pakistan Abrar Ahmed, Shabbir Ahmed, Danish Kaneria, Yasir Shah

Pakistan: पाकिस्तान के लिए शुरुआती तीन टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाज बने अबरार, कनेरिया-यासिर का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 31 Dec 2022 07:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Dec 2022 07:15 PM IST
सार

अबरार ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही सात विकेट झटके थे। अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 11 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
After first three Tests for Pakistan Abrar Ahmed, Shabbir Ahmed, Danish Kaneria, Yasir Shah
अबरार अहमद, दानिश कनेरिया और यासिर शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम भले ही टेस्ट में जीत की पटरी से उतर चुकी है, लेकिन कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं। इसमें 24 साल के स्पिनर अबरार अहमद भी शामिल हैं। अबरार ने इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था और अब तक तीन टेस्ट खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में झटके थे 11 विकेट

अबरार ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही सात विकेट झटके थे। अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 11 विकेट लिए थे। अब अबरार ने तीन टेस्ट के बाद एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, पाकिस्तान के लिए पहले तीन टेस्ट के बाद वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Who is Abrar Ahmed, Pakistan's new mystery spinner? - Rediff Cricket
विज्ञापन
विज्ञापन

अबरार ने तीन टेस्ट के बाद लिए 23 विकेट

अबरार ने पहले तीन टेस्ट के बाद कुल 23 विकेट लिए हैं। पहले मैच में उन्होंने सात (पहली पारी) और चार (दूसरी पारी) लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने दूसरे टेस्ट में अबरार ने चार (पहली पारी) और दो (दूसरी पारी), जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तीसरे टेस्ट में  पांच (पहली पारी) और एक (दूसरी पारी) विकेट लिए। 
विज्ञापन

पहले शब्बीर अहमद के नाम था रिकॉर्ड

Page 2 - 5 Pakistani cricketers who faded away after impressive starts
शब्बीर अहमद

पाकिस्तान के लिए शुरुआती तीन टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इससे पहले तेज गेंदबाज शब्बीर अहमद के नाम था। उन्होंने अपने शुरुआती तीन टेस्ट में 17 विकेट लिए थे। वहीं, इसके बाद पाकिस्तान के दो स्पिनरों का नंबर आता है। दानिश कनेरिया और यासिर शाह ने अपने शुरुआती तीन टेस्ट मैचों के बाद 16-16 विकेट लिए थे।

अबरार के टेस्ट डेब्यू कुछ खास नहीं रहा

After first three Tests for Pakistan Abrar Ahmed, Shabbir Ahmed, Danish Kaneria, Yasir Shah
दानिश कनेरिया और यासिर शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अबरार के लिए उनके टेस्ट डेब्यू कुछ खास नहीं रहा है। तीन में से दो टेस्ट में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची थी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टेस्ट दो जनवरी से कराची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed