फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Bengaluru stampede in IPL 2025 Victory celebration BCCI says RCB event needed better planning

Bengaluru Stampede: आरसीबी के जश्न में मची भगदड़ पर BCCI ने जताया दुख, बोर्ड ने कहा- योजना बनानी चाहिए थी

Wed, 04 Jun 2025 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। आरसीबी टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले भगदड़ मच गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
After Bengaluru stampede in IPL 2025 Victory celebration BCCI says RCB event needed better planning
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में मची भगदड़ को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का बयान भी सामने आया है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में चार लोगों के मरने की भी खबर है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है। आरसीबी के खिताब जीतने पर बंगलूरू में मंगलवार रात से ही जश्न का माहौल था। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशंसकों का दिखा हजूम 
आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने घरेलू प्रशंसकों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का फैसला किया था। आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बंगलूरू एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल और कर्नाटक विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकिया ने व्यक्त की संवेदनाएं 
आरसीबी टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले भगदड़ मच गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर अब बीसीसीआई ने भी दुख जताया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, यह दुखद घटना है। यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है, लोग अपने क्रिकेटरों के लिए पागल हैं। यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है, आयोजकों को आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनानी चाहिए थी। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: तय कार्यक्रम के बावजूद क्यों रद्द हुई विजयी परेड? उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कारण 
विज्ञापन

सैकिया ने कहा, जब कोई इतने बड़े पैमाने पर विजय उत्सव का आयोजन करता है, तो उचित सावधानी, सुरक्षा और संरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। कहीं न कहीं कुछ चूक हुई है। आईपीएल के इतने शानदार समापन के बाद, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना रही। पहले भी आईपीएल की खिताबी जीत का जश्न मनाया गया है, जैसे पिछले साल कोलकाता में जब केकेआर ने जीत हासिल की थी, लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ था।

बीसीसीआई सचिव ने मुंबई का दिया उदाहरण 
सैकिया ने बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मुंबई में हुए जश्न का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, जब हमने टी20 विश्व कप जीता था, तब भी यही स्थिति थी। मुंबई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर काम किया जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके। मुझे उम्मीद है कि कोई और अप्रिय घटना न हो।

उन्होंने कहा, मंगलवार को अहमदाबाद में भी आईपीएल फाइनल के दौरान स्टेडियम में 120,000 लोग थे, लेकिन बीसीसीआई के पास एक समर्पित टीम है, जिसने स्थानीय जिला प्रशासन और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई।

राजीव शुक्ला बोले- इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, सरकार ने भगदड़ या ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए रोड शो रोक दिया था। लेकिन, यह अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचेगी। सभी को मिलकर डैमेज कंट्रोल पर काम करना चाहिए। ऐसा किसी भी राज्य में हो सकता है और इसके लिए सत्ताधारी पार्टी को दोष नहीं देना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा किसी बीजेपी शासित राज्य में होता है तो हमें उन्हें दोष नहीं देना चाहिए। भीड़ बहुत ज्यादा थी, मैंने फ्रेंचाइजी से बात की, उन्होंने भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी भीड़ आएगी और अचानक ये घटना हो गई। मृतकों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

इस भगदड़ पर आरसीबी के प्रवक्ता ने भी बयान दिया है। आरसीबी के प्रवक्ता ने कहा, प्रशंसकों ने इस कप के लिए 18 साल इंतजार किया। हमें उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed