फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after 34 years long spell now indian seamers got all 10 wickets in indian land 

कोलकाता में भारतीय तेज गेंदबाजों ने 34 साल बाद यह इतिहास दोहराया 

Mon, 20 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 20 Nov 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
 after 34 years long spell now indian seamers got all 10 wickets in indian land 
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम इं‌‌डिया के तेज गेंदबाजों ने रविवार को 34 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया। श्रीलंका पहली पारी में 294 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 4-4 विकेट लिए। 
विज्ञापन

चौथे दिन मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की

 after 34 years long spell now indian seamers got all 10 wickets in indian land 
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विकेट के‌ लिए तरसना पड़ा था। लेकिन चौथे दिन मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने भी मैच में 4 और 2 विकेट लिए। इस तरह श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 10 विकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने लिया है

 after 34 years long spell now indian seamers got all 10 wickets in indian land 
उमेश यादव - फोटो : BCCI
34 साल बाद यह दोबारा मौका आया जब विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने लिया है। भारतीय पिचों पर ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है। भारत की पिचें स्पिन गेंदों के अनुकूल होती हैं। तेज गेंदबाजी के लिए यहां ज्यादा कुछ नहीं होता है। इसके बाद भी अगर सभी विकेट तेज गेंदबाज ले तो यह विशेष उपलब्धि होती है। 
विज्ञापन

1983-84 में अहमदाबाद में तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट झटके थे

 after 34 years long spell now indian seamers got all 10 wickets in indian land 
कपिल देव - फोटो : ESPN
इससे पहले 1983-84 में अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट झटके थे। वहीं उससे पहले 1981-82 में मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी दस विकेट झटके थे। कोलकाता में इस मैच की हरी पिच भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए एक बेहतर तैयारी करा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed