फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After 28 years Prithvi Shaw reminds of Sachin Tendulkar after injury incident

28 साल बाद खुद को दोहराता इतिहास, पृथ्वी शॉ ने फिर दिलाई सचिन तेंदुलकर की याद

Fri, 30 Nov 2018 06:27 PM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
After 28 years Prithvi Shaw reminds of Sachin Tendulkar after injury incident
Sachin prithvi

विज्ञापन

कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है। कुछ क्रिकेटप्रेमियों को पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर नजर आता है। वही कद-काठी और बल्लेबाजी का अंदाज।


क्रिकेट का ककहरा भी दोनों ने एक ही शहर में सीखा। मुंबई की हवा ने इन्हें धारा के विपरित तैरने का हौसला दिया।

PHOTOS: चोटिल पृथ्वी शॉ की 10 तस्वीरें, जो बयां कर रहीं इस खिलाड़ी का दर्द


सचिन-पृथ्वी दोनों ने ही स्कूल क्रिकेट में कमाल कर दुनिया को अपना परिचय दिया। कई शॉट्स देखकर आप यकीन भी न कर पाएंगे कि हेलमेट के अंदर सचिन नहीं बल्कि पृथ्वी हैं।

विज्ञापन


अब इसे महज संयोग कहे या ऊपर वाले का कमाल, मैदान में धमाल मचाने के अंदाज से लेकर चोटिल होकर बाहर जाने तक पृथ्वी, सचिन की याद दिला ही देते हैं।

AUSvIND: टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर, चोटिल पृथ्वी शॉ पहले टेस्ट से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में सचिन जब चोटिल हुए तो उनके साथी खिलाड़ी और मौजूदा दौर के मशहूर कमेंटेटर विवेक राजदान गोद में उठाकर उन्हें फील्ड से बाहर लेकर गए थे।


अब शुकवार को ऑस्ट्रेलिया में एक अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ फिल्डिंग करते हुए ऐसे घायल हुए कि कराहते हुए टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट की गोद में सवार होकर ही बाहर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed