{"_id":"58aaa2304f1c1b1053b2303a","slug":"afridi-will-return-in-cricket-after-fight-to-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीवी से लड़ते ही क्रिकेट में वापस आ जाएंगे शाहिद अफरीदी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीवी से लड़ते ही क्रिकेट में वापस आ जाएंगे शाहिद अफरीदी'
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के बाद अफरीदी ने कहा, ''मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।'' उन्होंने कहा, ''मैं अपने प्रशंसकों के लिए खेल रहा हूं और दो साल और ये लीग खेलता रहूंगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ दिया है।
मेरा फाउंडेशन जरूरी है। मैं देश के लिए पूरी संजीदगी और प्रोफेशनल तरीके से खेला हूं।'' अफरीदी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2010 में खेला था और 2015 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और तब से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

अतीत में कई बार रिटायर होने की घोषणा कर लौट चुके
उनकी रिटायरमेंट की खबर पर सोशल मीडिया में लोग उनके प्रदर्शन को सराह रहे हैं, वहीं कई चटखारे ले रहे हैं। इसकी वजह ये है कि अतीत में भी अफरीदी कई बार रिटायर होने की घोषणा कर लौट चुके हैं। सुंदरदीप सिंह ने टि्वटर पर लिखा है, ''शाहिद अफरीदी ने 2455344वीं बार रिटायरमेंट ली। उनके छक्के बड़े याद आएंगे।''
@BrokenCricket हैंडल से तंज कसा गया है, जिसमें लिखा गया है - ''शाहिद अफरीदी टाइमलाइन
1996: डेब्यू
2011: रिटायर
2011: वापसी
2014: रिटायर
2014: वापसी
2016: रिटायर
2016: वापसी
2017: रिटायर''
शाहिद अफरीदी छक्के मारने के लिए मशहूर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 476 छक्के दर्ज हैं, जो एक विश्व कीर्तिमान है।

11185 रन और 540 विकेट
इसके अलावा वो 10 हजार रन और 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दो बल्लेबाजों में शुमार हैं। उनके नाम 11185 रन और 540 विकेट हैं। प्रयाग ने लिखा है, ''शाहिद अफरीदी वॉट्सऐप स्टेटस: रिटायरमेंट अस्थायी है, जबकि वापसी करना स्थायी।'' जतन आचार्य ने लिखा है, ''शाहिद अफरीदी दोनों चीजों में निरंतरता नहीं रखते - बल्लेबाजी और रिटायरमेंट दोनों में।''
सुनील ने लिखा है, ''ऐसा लगता है जब शाहिद अफरीदी अपनी बीवी से लड़ते हैं, तो वापसी कर लेते हैं और जब दोनों के बीच हालात सामान्य होते हैं, तो फिर रिटायरमेंट ले लेते हैं।'' सबसे पहले साल 2010 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की घोषणा की थी और 2015 में शाहिद ने वनडे क्रिकेट को भी गुड बाय कह दिया था। अनुराग ने लिखा है, ''जितने संन्यास अब तक शाहिद अफरीदी ले चुका है, उससे ज्यादा तो इसने शतक भी न बनाए।''