{"_id":"5d720d248ebc3e93d62af36c","slug":"afghanistan-beat-pakistan-in-acc-u19-asia-cup-2019-group-a-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की टीम 78 रन पर ढेर, अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान से मिली करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान की टीम 78 रन पर ढेर, अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान से मिली करारी हार
Fri, 06 Sep 2019 01:09 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर 19 एशिया कप के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह से हरा दिया। ग्रुप ए में खेले गए दिन के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 85 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
46-46 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम नौ विकेट पर 162 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा का करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम महज 19.4 ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने टॉस जीतक पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान के कप्तान फरहान जाखिल और सादिकउल्लाह अटल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। जाखिल 19 रन बनाकर आमिर अली की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन
पाक की ओर से आमिर अली और फहाद मुनीर ने 3-3 विकेट चटकाए। 163 रन का लक्ष्य पाकिस्तान के लिए आसान लग रहा था, लेकिन अफगानिस्तानी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी टीम महज 19.4 ओवर ही टिक पाई और पूरी टीम सिर्फ 78 रन पर पवेलियन लैट गई।
अफगानिस्तान की टीम ने 85 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। अफगानिस्तान की तरफ से 13 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले शफीकउल्लाह गफारी को प्लेयर ऑफ द मैच बने।