फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan A won the Emerging Asia Cup title, defeating Sri Lanka A by seven wickets in the final

Emerging Asia Cup: अफगानिस्तान ने जीता इमर्जिंग एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को सात विकेट से हराया

Sun, 27 Oct 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 10:40 PM IST
सार

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने श्रीलंका ए को 11 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Afghanistan A won the Emerging Asia Cup title, defeating Sri Lanka A by seven wickets in the final
अफगानिस्तान ने जीता इमर्जिंग एशिया कप का खिताब - फोटो : @ACBofficials

विस्तार

इमर्जिंग एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को अल अमरात में खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने श्रीलंका ए को 11 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सेदिकउल्लाह अटल का दमदार प्रदर्शन
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए ने सहन आरछिगे की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने सेदिकउल्लाह अटल की 55 रनों की दमदार पारी की बदौलत 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार अफगानिस्तान ने जीता खिताब
डारविश रसूली के नेतृत्व में अफगानिस्तान ए ने पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। 18 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद गजनफर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल में 3.5 के इकोनॉमी रेट से दो विकेट चटकाए जबकि बिलाल सामी को 5.5 के इकोनॉमी से तीन विकेट मिले।
विज्ञापन

श्रीलंका ए की पारी
श्रीलंका के लिए सहन अराछिगे ने 64* रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों में छह चौके लगाए। इसके अलावा निमेश विमुक्ति ने 23 और पवन रथनायके ने 20 रनों की पारी खेली। वहीं, छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।

अफगानिस्तान ए की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेदीकउल्लाह अटल ने 55* रन बनाए। इसके अलावा करीम जनत ने तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, डारविश ने 24 और मोहम्मद इशाक ने 16* रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए सहन, दुशान और ईशान ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed