{"_id":"64e79dc396f93e19970a452a","slug":"afg-vs-pak-highlights-odi-2023-afghanistan-vs-pakistan-2nd-odi-match-scorecard-news-updates-in-hindi-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs PAK ODI: नसीम शाह ने अंतिम ओवर में दो चौके लगाकर पाकिस्तान को दिलाई जीत, अफगानिस्तान का दिल टूटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs PAK ODI: नसीम शाह ने अंतिम ओवर में दो चौके लगाकर पाकिस्तान को दिलाई जीत, अफगानिस्तान का दिल टूटा
Thu, 24 Aug 2023 11:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:43 PM IST
सार
पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे। उसके पास दो विकेट बचे थे। शादाब खान 48 रन बनाकर नाबाद थे। ऐसे में सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। शादाब 50वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मैच को जीत लेगा, नसीम शाह ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया। उसने दूसरे वनडे में एक विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने श्रीलंका के हंबनटोटा स्थित महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला मुकाबला 142 रन से अपने नाम किया था। इसी मैदान पर अफगानिस्तान ने गुरुवार (24 अगस्त) टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में नौ विकेट पर 302 रन बना लिए।
पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे। उसके पास दो विकेट बचे थे। शादाब खान 48 रन बनाकर नाबाद थे। ऐसे में सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। शादाब 50वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मैच को जीत लेगा, नसीम शाह ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने पांच गेंद पर दो चौकों की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर अफगानिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नसीम शाह ने आखिरी ओवर में फजहलहक फारूकी की गेंद पर दो चौके लगाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।

MOMENT OF THE DAY, NASEEM SHAH🔥💯. #NaseemShah #PAKvAFG #AFGvPAK #PakvsAfg pic.twitter.com/wDyLBLUw54
— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) August 24, 2023
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरबाज ने रचा इतिहास
इससे पहले अफगानिस्तान ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए आधे रन तो रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाए। उन्होंने 151 गेंद पर 151 रन की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके और तीन छक्के लगाए। गुरबाज पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने।
जादरान ने बनाए 80 रन
इब्राहिम जादरान ने 101 गेंद पर 80 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 29 गेंद पर 29 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 11 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। राशिद खान दो और शाहिदुल्लाह कमाल एक रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल रहमान ने नाबाद चार रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। उसामा मीर और नसीम शाह को एक-एक सफलता मिली।

Naseem Shah have done it once again 🔥🔥🔥#AFGvPAK #PAKvAFG #NaseemShah pic.twitter.com/amULulfZDg
— King Babar Azam Army (@kingbabararmy) August 24, 2023
इमाम उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
इमाम शतक से चूके
पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वह शतक लगाने से चूक गए। कप्तान बाबर आजम ने 53 रन बनाए। शादाब खान ने आखिरी ओवरों में 35 गेंद पर शानदार 48 रन बनाए। फखर जमान ने 30, इफ्तिखार अहमद ने 17 और आगा सलमान ने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फारूकी ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए।