फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs IRE Rashid Khan all-round performance, Afghanistan sweeps Ireland by winning last ODI

राशिद का ऑलराउंड प्रदर्शन, अफगानिस्तान ने आखिरी वनडे जीतकर आयरलैंड का किया सूपड़ा साफ

Tue, 26 Jan 2021 11:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
AFG vs IRE Rashid Khan all-round performance, Afghanistan sweeps Ireland by winning last ODI
राशिद खान - फोटो : पीटीआई

अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे 36 रन से जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की। अबू धाबी में खेले गए आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने राशिद खान के ऑलराउंड प्रदर्शन की दम पर एक बार फिर से आयरलैंड को पटखनी दी। 

विज्ञापन


सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान के 40 गेंदों में सर्वाधिक 48 रन और असगर अफगान (41) की पारियों की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 266 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से सिमी सिंह और क्रैग यंग ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने पॉल स्टर्लिंग की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होने के बाद पूरी टीम 47.1 ओवर में ही 230 रन के स्कोर पर बिखर गई। आयरलैंड की तरफ से स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 118 रन बनाए। उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और पवेलियन लौट गया। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और नौ ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed