{"_id":"6677e3ce75b8cdb57006f651","slug":"afg-vs-aus-rashid-khan-is-very-happy-with-victory-against-australia-said-this-t20-world-cup-2024-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं राशिद खान, कहा- पिछले दो साल से हमें इसी की कमी खल रही थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं राशिद खान, कहा- पिछले दो साल से हमें इसी की कमी खल रही थी
Sun, 23 Jun 2024 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:29 PM IST
सार
सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान छह विकेट पर 148 रन ही बना पाया। इसके बाद गुलबदीन नईब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर चार विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : ICC
विस्तार
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि टीम को पिछले दो वर्षों में इस तरह के गौरवशाली पल की कमी खल रही थी। अफगानिस्तान ने सुपर 8 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखा। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी पहली जीत भी है।
राशिद ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारे लिए एक टीम और एक देश के रूप में बहुत बड़ी जीत है। यह शानदार एहसास है जिसकी हमें पिछले दो वर्षों से कमी खल रही थी। इस जीत से वास्तव में मैं बहुत खुश हूं और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।'
विज्ञापन
राशिद ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारे लिए एक टीम और एक देश के रूप में बहुत बड़ी जीत है। यह शानदार एहसास है जिसकी हमें पिछले दो वर्षों से कमी खल रही थी। इस जीत से वास्तव में मैं बहुत खुश हूं और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।'
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान छह विकेट पर 148 रन ही बना पाया। इसके बाद गुलबदीन नईब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर चार विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
राशिद ने कहा, 'इस विकेट पर 140 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन हम बल्लेबाजी में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा हमें करना चाहिए था। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई। हमने इसके बाद भरोसा बनाए रखा। इस टीम की यह खूबसूरती है कि इसके पास अच्छे ऑलराउंडर और शानदार विकल्प मौजूद हैं।'

अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नायब ने कहा कि टीम को इस तरह की जीत का लंबे समय से इंतजार था और उम्मीद जताई कि इससे टीम के लिए नए अध्याय की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, 'हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। यह हमारे लिए और हमारे देश के लिए गौरवशाली पल है। यह हमारी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहे। क्रिकेट में हमारा इतिहास समृद्ध नहीं है इसलिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि आज उनकी टीम के लिए खराब दिन था। मार्श ने कहा,‘'हमने शायद उन्हें 20 रन अधिक बनाने दिए। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैं नहीं मानता कि ऐसा टॉस जीतने या हारने से हुआ। आज हमारे लिए मैदान पर अच्छा दिन नहीं था।' उन्होंने कहा, 'इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था लेकिन दोनों टीम इस पर खेली। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम हमेशा जीत दर्ज करने के लिए खेलते हैं और ऐसा करने के लिए इससे बेहतर कोई अन्य टीम नहीं है।'