फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs AUS: Rashid Khan is very happy with victory against Australia, said this T20 World Cup 2024

AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं राशिद खान, कहा- पिछले दो साल से हमें इसी की कमी खल रही थी

Sun, 23 Jun 2024 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान छह विकेट पर 148 रन ही बना पाया। इसके बाद गुलबदीन नईब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर चार विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
AFG vs AUS: Rashid Khan is very happy with victory against Australia, said this T20 World Cup 2024
राशिद खान - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि टीम को पिछले दो वर्षों में इस तरह के गौरवशाली पल की कमी खल रही थी। अफगानिस्तान ने सुपर 8 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखा। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी पहली जीत भी है।
विज्ञापन


राशिद ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारे लिए एक टीम और एक देश के रूप में बहुत बड़ी जीत है। यह शानदार एहसास है जिसकी हमें पिछले दो वर्षों से कमी खल रही थी। इस जीत से वास्तव में मैं बहुत खुश हूं और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।'
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान छह विकेट पर 148 रन ही बना पाया। इसके बाद गुलबदीन नईब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर चार विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

राशिद ने कहा, 'इस विकेट पर 140 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन हम बल्लेबाजी में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा हमें करना चाहिए था। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई। हमने इसके बाद भरोसा बनाए रखा। इस टीम की यह खूबसूरती है कि इसके पास अच्छे ऑलराउंडर और शानदार विकल्प मौजूद हैं।'

अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नायब ने कहा कि टीम को इस तरह की जीत का लंबे समय से इंतजार था और उम्मीद जताई कि इससे टीम के लिए नए अध्याय की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, 'हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। यह हमारे लिए और हमारे देश के लिए गौरवशाली पल है। यह हमारी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहे। क्रिकेट में हमारा इतिहास समृद्ध नहीं है इसलिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि आज उनकी टीम के लिए खराब दिन था। मार्श ने कहा,‘'हमने शायद उन्हें 20 रन अधिक बनाने दिए। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैं नहीं मानता कि ऐसा टॉस जीतने या हारने से हुआ। आज हमारे लिए मैदान पर अच्छा दिन नहीं था।' उन्होंने कहा, 'इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था लेकिन दोनों टीम इस पर खेली। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम हमेशा जीत दर्ज करने के लिए खेलते हैं और ऐसा करने के लिए इससे बेहतर कोई अन्य टीम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed