{"_id":"5aae5e50-bfc7-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"adam-gilchrist-take-wicket-in-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब गिलक्रिस्ट, अंतिम मैच, पहली गेंद और पहला विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गजब गिलक्रिस्ट, अंतिम मैच, पहली गेंद और पहला विकेट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल-6 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले एडम गिलक्रिस्ट ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है।
विज्ञापन
गिलक्रिस्ट ने आईपीएल-6 में अपनी टीम की तरफ से अंतिम लीग मैच खेलते हुए अपने कैरियर में पहली बार गेंदबाजी की।
गिलक्रिस्ट ने इस मैच में केवल एक गेंद फेंकी और विकेट ले लिया। विकेट लेने के बाद गिली ने डेरेन सैमी और क्रिस गेल की नकल करते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ डांस किया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि गिलक्रिस्ट का आईपीएल में यह अंतिम मैच था।
धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 51 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर हरभजन सिंह थे। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी की कमान एडम गिलक्रिस्ट ने संभाली जबकि उनकी जगह विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार को मिली।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर हरभजन ने शॉट खेला जिसे गुरकीरत सिंह ने बाउंड्री पर लपक लिया।