फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   adam gilchrist set a new profile pic on twitter of afgani star bowler rashid khan

गिलक्रिस्ट को भा गया अफगानी खिलाड़ी, अपने ट्वीटर प्रोफाइल पर लगाई उसकी फोटो

Sun, 24 Dec 2017 04:31 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
adam gilchrist set a new profile pic on twitter of afgani star bowler rashid khan
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अफागानिस्तान का यह खिलाड़ी इतना भा गया कि उन्होंने अपने ट्वीटर प्रोफाइल पर उसका फोटो लगा लिया। इसके बाद से गिलक्रिस्ट चर्चा में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ट्वीटर पर #NewProfilePic हैश टैग के साथ ट्वीट कर अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक में खुद की नहीं, अफगानिस्तान के उभरते खिलाड़ी राशिद खान की फोटो लगाई है। ऐसा माना जा रहा है कि गिलक्रिस्ट 19 साल के लेग स्पिनर राशिद के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने अपने प्रोफाइल पिक में राशिद का फोटो लगा दिया।
विज्ञापन

 



पढ़ेंः- अफगानिस्तान ने आयलैंड को 100 रन पर किया ढेर, राशिद खान ने बिखेरे जलवे

हाल ही में राशिद ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में पदार्पण किया और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। बीबीएल टी-20 खेलने वाले वह पहले अफगानी खिलाड़ी हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एडिलेड में हुए उस मैच में सिडनी थंडर पर 53 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, राशिद  खान ने भी गिलक्रिस्ट को ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए धन्यवाद कहा है। साथ ही कहा है कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
 


बता दें कि गुगली गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले राशिद खान ने साल 2015 में 17 साल की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल और वन-डे इंटरनेशल में डेब्यू किया था।  राशिद ने 32 वन-डे में अब तक 70 विकेट और 27 टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट हासिल किए हैं। राशिद खान 2017 में ही इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed