फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिलक्रिस्ट ने खोला 18 साल पुराना राज, जब भज्जी की गेंदों से थर्राता था यह बल्लेबाज

Wed, 13 Nov 2019 03:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Adam Gilchrist reveals some secret about harbhajan singh of 2001 series loss in India
2001 सीरीज के दौरान टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने हरभजन सिंह को ‘कठिनतम प्रतिद्वंद्वी’ करार देते हुए कहा कि भारत का यह आफ स्पिनर और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में दो सबसे कठिन गेंदबाज रहे। अपने शानदार करियर की उपलब्धियों और यादगार पलों को याद करते हुए गिलक्रिस्ट ने 2001 के भारत दौरे का जिक्र किया जिसमें हरभजन ने गेंदबाजी के जौहर दिखाए थे।

Adam Gilchrist reveals some secret about harbhajan singh of 2001 series loss in India
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर

उन्होंने क्रिकेट डाट काम डाट एयू में ‘द अनप्लेबल पाडकास्ट’ में कहा, ‘हरभजन मेरे पूरे करियर में सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी रहे। मुरली और हरभजन दो ऐसे गेंदबाज रहे जिनका सामना करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।’

Adam Gilchrist reveals some secret about harbhajan singh of 2001 series loss in India
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर

भारत ने 2001 की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के 15 मैच के विजय अभियान पर रोक लगाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट दस विकेट से जीता, लेकिन उसके बाद हरभजन की गेंदबाजी के दम पर भारत ने दोनों टेस्ट जीते। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘हम पांच विकेट 99 रन गंवा चुके थे। मैं बल्लेबाजी के लिए गया और 80 गेंद में शतक जमाया। हम तीन दिन के भीतर ही जीत गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Adam Gilchrist reveals some secret about harbhajan singh of 2001 series loss in India
एडम गिलक्रिस्ट और हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर

हरभजन ने तीन मैचों में 32 विकेट लिए जिसमें दूसरे टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत की पहली टेस्ट हैट्रिक शामिल है। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘मुझे लगा कि बहुत आसान है, लेकिन मैं गलत था। अगले टेस्ट में ही हमारा सामना हकीकत से हुआ। हरभजन ने हमारे पैरों तले से जमीन खिसका दी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed