फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Actress poonam pandey says i again strip if india wins on wtc final between india vs nz

भारत-न्यूजीलैंड मैच: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने खोली मुंह, 'क्या मैं फिर कपड़े उतारने की बात कहूं',

Sun, 20 Jun 2021 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 01:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब बयान देने को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडेय एक बार फिर अचानक चर्चा में आ गई। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया कि लोग शर्मिंदा हो गए। 
 

विज्ञापन
Actress poonam pandey says i again strip if india wins on wtc final between india vs nz
पूनम पांडे - फोटो : Social Media

विस्तार

अपने इंटीमेट सीन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अब एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। ताजा बयान भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच चल रहा है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया है। इस पर पूनम पांडे ने कहा कि सच में क्रिकेट चालू है, लेकिन आप क्या चाहते हैं कि मैं फिर से कपड़े उतार दूं। बता दें कि पूनम पांडे अक्सर ऐसा बयान देती हैं, जिससे लोग शर्मिंदा हो जाते हैं। पूनम अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 

विज्ञापन


मुंबई में जारी लॉकडाउन के दौरान पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे के साथ फिल्म और टीवी उद्योग के जरूरतमंदों को फूड पैकेट बांटने निकली थीं। इसी दौरान मीडिया ने उन्हें रोककर भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच को लेकर पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि, 'मुझे इस बारे में (टेस्ट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच) कोई जानकारी नहीं है। मैं घर वापस जाऊंगी। इस बारे में सोचूंगी। इस पर उनके पति सैम ने उनकी बात काटते हुए कहा कि, 'मैं स्ट्रिप होने के लिए तैयार हूं।' इस पर पूनम ने कहा कि, 'तुम स्ट्रिप करना चाहते हो? ऐसा मत करना वरना इंडिया हार जाएगी।'
विज्ञापन


2011 में भी पूनम ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि  2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान पूनम पांडे ने विवादित बयान दिया था। उस समय भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल मैच जीता था। पूनम पांडे ने भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करते हुए कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप लेकर आते हैं तो वे न्यूड होकर दिखाएंगी। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से इसके लिए अनुमति नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed