{"_id":"5be1b3b3bdec22697c0a9199","slug":"accident-in-atal-bihari-vajpayees-stadium-lucknow-during-india-vs-west-indies-2nd-t20i-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे गावस्कर-मांजरेकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे गावस्कर-मांजरेकर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar, Sanjay Manjrekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
दरअसल, पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे इस स्टेडियम में मंगलवार की शाम कमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया और क्रिकेट से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए ।
विज्ञापन
मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कमेंट्री बाक्स से शाम छह बज कर पचपन मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और मांजरेकर दूर खड़े थे।
विज्ञापन
मांजेरेकर ने बाद में 'भाषा' को बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मांजरेकर ने कहा, 'कांच का एक दरवाजा ताश की पत्तों की तरह बिखर गया लेकिन किसी को चोट नहीं आयी। सभी सुरक्षित है।' मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मंगलवार को टी-20 मुकाबले की आगाज के साथ भारत रत्न अटल बिहारी स्टेडियम देश का 52वां वेन्यू बन गया, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज हुआ।