फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Sharma reached career best 2nd position in ICC T20 Batters Ranking after brilliant hundred vs England

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा ने लगाई बड़ी छलांग, करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे पायदान पर पहुंचे, तिलक को पछाड़ा

Wed, 05 Feb 2025 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 03:13 PM IST
सार

अभिषेक के दूसरे पायदान पर पहुंचने की वजह से तिलक को अपना स्थान गंवाना पड़ा। तिलक एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Abhishek Sharma reached career best 2nd position in ICC T20 Batters Ranking after brilliant hundred vs England
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ी छलांग लगाई है। वह बल्लेबाजों में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में अभिषेक ने बेहतरीन शतक जड़ा था। इसका फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला और उन्होंने 38 स्थानों की छलांग लगाई। अभिषेक के दूसरे पायदान पर पहुंचने की वजह से तिलक को अपना स्थान गंवाना पड़ा। तिलक एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड टी20 बल्लेबाजों में शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

टी20 बल्लेबाजों में शीर्ष-10

हेड के पास 855 रेटिंग अंक हैं। वहीं, अभिषेक के 829 रेटिंग अंक और तिलक के 803 रेटिंग अंक हैं। चौथे नंब पर 798 रेटिंग अंकों के साथ फिल सॉल्ट और पांचवें नंबर पर 738 रेटिंग अंकों के साथ भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। इसके बाद जोस बटलर, बाबर आजम, पाथुम निसांका, मोहम्मद रिजवान और कुसल परेरा का नंबर आता है। अभिषेक के ऊपर आने की वजह से नौवें रैंक तक सभी को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

वहीं, भारत के यशस्वी जायसवाल तीन स्थान के नुकसान के साथ शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 12 है। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 54 गेंद में 13 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर 4-1 से सीरीज जीत दर्ज की थी। अभिषेक शीर्ष पर काबिज हेड से बस 26 रेटिंग अंक पीछे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग

वहीं, टी20 गेंदबाजों में भारत के वरुण चक्रवर्ती को भी फायदा हुआ है। वरुण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वह 14 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इसी की वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी जगह दी गई है। अब वरुण ने टी20 में तीन स्थानों की छलांग लगाई और करियर बेस्ट संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके और इंग्लैंड के आदिल रशीद के समान रेटिंग अंक हैं। दोनों के 705-705 रेटिंग अंक हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन 707 रेटिंग अंक के साथ टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। चौथे स्थान पर वानिंदु हसरंगा और पांचवें स्थान पर एडम जैम्पा हैं।

भारत के रवि बिश्नोई भी एक स्थान चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनका रेटिंग अंक 671 है। शीर्ष-10 में भारत के तीन गेंदबाज हैं। इनमें वरुण, बिश्नोई के अलावा अर्शदीप सिंह शामिल हैं। अर्शदीप को हालांकि, एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह आठवें से नौवें पायदान पर लुढ़क गए। अक्षर पटेल भी गेंदबाजों में 11वें से 13वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। वहीं, पहले शीर्ष पर काबिज आदिल रशीद लुढ़क कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को भी चार स्थानों का नुकसान हुआ। वह छठे पायदान से लुढ़क कर 10वें पायदान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

टेस्ट रैंकिंग का हाल

गॉल में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मं श्रीलंका को पारी और 242 रन से हराया था। इसके बाद कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ 35वें टेस्ट शतक के बाद तीन स्थान के फायदे के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि उस्मान ख्वाजा 232 रन के अपने सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाने के बाद छह स्थान चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गए। यशस्वी जयसवाल टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। उनके बाद हैरी ब्रूक और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं।



पीठ की ऐंठन से उबर रहे जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट गेंदबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उन्हें हाल ही में आईसीसी ने साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया था। बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल अन्य भारतीय हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद जोश हेजलवुड और पाकिस्तान के नोमान अली हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन गॉल में अपने प्रयासों के बाद दो स्थान के सुधार के साथ छठे पायदान पर और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दो स्थान के सुधार के साथ 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed