टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अजीबोगरीब बयान 'बच्चा' देने वाले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने सचिन और विराट को लेकर एक और बड़ी बात कही है।
पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक निरंतर बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके पास सचिन तेंदुलकर जैसा क्लास नहीं है।
3 of 5
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
रज्जाक ने 'क्रिकेट पाकिस्तान' से बातचीत में कहा, 'इस समय वो वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी नहीं दिखई दे रहे हैं, जिन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक खेला है। टी-20 क्रिकेट ने सब कुछ बदल दिया है। यहां तो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में कोई गहराई नहीं दिखता है, जो कि यह बेसिक है।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रज्जाक ने आगे कहा, 'विराट कोहली को देखो, जब वह स्कोर करते हैं तो स्कोर करते ही जाते हैं। निश्चित तौर पर वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उकी बल्लेबाजी में निरंतरता है। मगर मैं सचिन तेंदुलकर के स्थान पर उन्हें नहीं रखता। सचिन की बात ही क्या है। उनका क्लास ही अलग था।'
5 of 5
अब्दुल रज्जाक और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते दिन रज्जाक ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बच्चा करार दे दिया था। बता दें कि पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक टीवी शो के दौरान पांच से छह लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर का खुलासा किया था।