{"_id":"5bf0ab2abdec22696f009ab4","slug":"ab-de-villiers-smashed-59-runs-in-just-30-balls-and-completed-300-sixes-in-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास ले चुके डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के हुए पूरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास ले चुके डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के हुए पूरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
ab de villiers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलयर्स ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनका बल्ला अभी भी खामोश नहीं हुआ है। डीवियलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच में धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने एमजैंसी सुपर लीग में तश्वाने स्पार्टन्स की तरफ से खेलते हुए 31 गेंदों पर 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। उनकी इस पारी के बदौलत तश्वाने ने 9 विकेट पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जोजी स्टार्स की टीम 212 रनों तक पहुंच पाई और 5 रन से मैच गंवा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि एबी ने अपनी इस पारी में तीन चौके और पांच लंबे-लंबे छक्के भी जड़े। उनकी यह पारी देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एबी डीविलियर्स काफी फिट माने जाते हैं और यही वजह है कि मैदान के चारों तरफ उनके शॉट जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में वे भारत में एक कार्यक्रम में आए थे तब विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने की अटकलों पर विराम लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैं संन्यास लेने के अपने निर्णय से काफी संतुष्ट हूं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेलूंगा। बता दें कि इस पारी में डीविलयर्स ने टी20 क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया है।