फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB De villiers said india will win t20 World Cup 2022 beat New Zealand in T20 World Cup Semi final

AB De Villiers Video: डिविलियर्स की भविष्यवाणी- फाइनल में भी नहीं पहुंचेगा पाकिस्तान, भारत बनेगा विश्व विजेता

Tue, 08 Nov 2022 08:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 08:47 PM IST
सार

डिविलियर्स के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंचेंगी और टीम इंडिया फाइनल जीतकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। 
 

विज्ञापन
AB De villiers said india will win t20 World Cup 2022 beat New Zealand in T20 World Cup Semi final
एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी के मैदान में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से है। सेमीफाइनल मैच से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विश्व कप जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस बार टी20 विश्व कप अपने नाम करेगी। 
विज्ञापन


भारत में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देती है तो उसका फाइनल जीतना तय है। 
विज्ञापन

T20 World Cup: तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए क्या खाते हैं सूर्यकुमार यादव? डाइटीशियन ने बताया फिटनेस का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

डिविलियर्स ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतेगी। भारत के सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। लोकेश राहुल ने भी अहम मौकों पर रन बनाए हैं। टीम के सभी बल्लेबाज बहुत प्रतिभाशाली हैं। उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम अच्छा खेल दिखाएगी। इस टूर्नामेंट में यह भारत के लिए सबसे मुश्किल मैच होगा। अगर भारतीय टीम सेमीफाइल में इंग्लैंड को हराती है तो विश्व कप जीतेगी।  
 

T20 World Cup: अगर दोनों सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल गए तो क्या होगा? जानें आईसीसी के नियम

दूसरी बार चैंपियन बन सकता है भारत
भारतीय टीम ने साल 2007 में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला विश्व कप जीता था। इसके बाद से यह टीम कभी चैंपियन नहीं बनी है। साल 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 2016 में यह टीम सेमीफाइनल में भी बाहर हुई थी। 

इस बार भारतीय टीम शानदार लय में है और ग्रुप स्टेज में चार मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत ने आठ अंक हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अब टीम इंडिया की कोशिश बाकी दोनों मुकाबले जीतकर फिर से चैंपियन बनने पर होगी। अब तक वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जो दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed