फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers reveals his equation with Virat Kohli and Chris Gayle at RCB

AB ने बताया कैसा है उनका कोहली और गेल के साथ रिश्ता

Thu, 29 Sep 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers reveals his equation with Virat Kohli and Chris Gayle at RCB
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने अपनी आत्मकथा में कई बड़े खुलासे किए हैं। अपनी इस किताब में उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कई खिलाड़ियों को भी खास जगह दी है।
विज्ञापन


डीविलियर्स ने अपनी इस किताब में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया है। आरसीबी ने कोहली, गेल, डीविलियर्स और शेन वॉटसन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की मौजूदगी में आईपीएल-9 के फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स का कहना है कि वह कोहली और गेल के साथ मिल कर टीम की नींव बनाते हैं। उनका मानना है कि कागजों पर उनकी टीम सबसे मजबूत है, मगर खिताब न जीत पाने का मलाल उन्हें भी है। लाल और सुनहरे कपड़ों वाली यह टीम उनके दिल के बेहद करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेल खेलते हैं 'क्लब' से, कोहली चलाते हैं 'चाकू'

AB de Villiers reveals his equation with Virat Kohli and Chris Gayle at RCB
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
अपनी आत्मकथा में एबी डीविलियर्स में कहा है कि उन्हें गेल और कोहली के साथ खेलने में बहुत मजा आता है। वो कहते हैं ओपनर क्रिस गेल अपनी कदकाठी के चलते किसी भी गेंदबाज को डरा सकते हैं और सामने की तरफ शॉट खेलने में माहिर हैं। वो क्रिकेट बैट को गोल्फ क्लब की तरह इस्तेमाल करते हैं।

विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा कि कोहली का बल्ला ‘खतरनाक चाकू’ की तरह चलता है। वो एकधारी तलवार से किसी भी कोने में शॉट खेलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि गेल और कोहली क्रिकेट खेलने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं।

एबी ने बताया कि उनके और कोहली के बीच काफी गहरा रिश्ता है और वो एक-दूसरे को उपनामों से बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कभी दुश्मनी नहीं रहीं, क्योंकि वो एक-दूसरे के खेल का बहुत सम्मान करते हैं।

कब कमजोर पड़ जाती है RCB

AB de Villiers reveals his equation with Virat Kohli and Chris Gayle at RCB
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को ‘जीनियस’ बताते हुए डीवीलियर्स ने कहा कि वो हमेशा साथी खिलाड़ियों के मदद करने को तैयार रहते हैं। कोहली ने उन्हें बतौर क्रिकेटर आगे बढ़ने में काफी मदद की।

एबी ने कहा कि टीम को इस बार टीम को फाइनल में ले जाने के लिए विराट कोहली ने काफी मेहनत की। बतौर कप्तान और बल्लेबाज, कोहली ने टीम को आगे ही बढ़ाया और हर खिलाड़ी को अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोहली की इच्छाशक्ति को सलाम किया। इस सीजन के आईपीएल में कोहली ने 16 मैचों में 919 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे।

हालांकि उन्होंने इससे पहले के कुछ सीजन में टीम के लचर प्रदर्शन के लिए निराशा जताई। उन्होंने कहा बल्लेबाजी में मजबूत दिखने वाली उनकी टीम गेंदबाजी में मात खा जाती है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नामों से उनकी टीम में बैलेंस कुछ कमजोर पड़ जाता है और टीम बल्लेबाजों में ज्यादा निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed