फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers backed Babar Azam's decision to step down as the captain of the Pakistan white-ball teams

AB de Villiers: बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने पर डिविलियर्स ने दी प्रतिक्रिया, ऐसा करने की दी सलाह

Wed, 02 Oct 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

बाबर आजम की फॉर्म की भी काफी आलोचना की गई थी। इसके बाद बाबर ने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। पिछले 10 महीने में यह दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की कमान छोड़ी है।

विज्ञापन
AB de Villiers backed Babar Azam's decision to step down as the captain of the Pakistan white-ball teams
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बाबर आजम का समर्थन किया है जिन्होंने बुधवार को पाकिस्तान के सीमित ओवरों की टीम की कमान छोड़ने का एलान किया था। बाबर ने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन उन्हें इस साल टी20 विश्व कप से पहले दोबारा सीमित ओवरों की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

बाबर आजम की फॉर्म की भी काफी आलोचना की गई थी। इसके बाद बाबर ने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। पिछले 10 महीने में यह दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की कमान छोड़ी है। डिविलियर्स ने इस फैसला का समर्थन किया और कहा कि अब समय आ गया है कि बाबर पाकिस्तान के लिए ढेर सारे रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर ने एक्स पर पोस्ट के जरिये कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। इस पर जवाब देते हुए डिविलियर्स ने लिखा, बधाई हो। आप शानदार रहे हैं। अब अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। 
विज्ञापन

बाबर ने कप्तानी छोड़ते वक्त क्या कहा?
बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा देते हुए लिखा- प्रिय प्रशंसकों, मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई सूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं। कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाऊंगा। मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

पाकिस्तान ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। वहीं, अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी के बाद से कोई टी20 सीरीज भी नहीं खेली है। अब सवाल यह उठता है कि बाबर के बाद बोर्ड किसे सफेद गेंद प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपेगा। टेस्ट प्रारूप की बात करें तो शान मसूद को बाबर के बाद टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि, अब तक वह बतौर कप्तान अपनी काबिलियत साबित नहीं कर पाए हैं। हाल ही बांग्लादेश ने उनकी टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 कभी न भूलने वाली शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed