फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers announces retirement from international cricket

एबी डीविलियर्स ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक लिया तीनों फॉर्मेट से संन्यास

Thu, 24 May 2018 01:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers announces retirement from international cricket

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने संन्यास लेने का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है। दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट sports24.com के मुताबिक, डीविलियर्स ने सभी तरह के फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस अहम खिलाड़ी ने बुधवार को फैंस को इस बारे में बताया। 34 वर्षीय डीविलियर्स ने अपने फॉलोअर्स के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। उन्होंने लिखा, मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।


 

डीविलियर्स का करियर

AB de Villiers announces retirement from international cricket

डीविलियर्स ने 114 टेस्ट खेलकर 8765 रन बनाए हैं। वहीं 228 वनडे में 9577, आैर टी-20 में 78 मैच खेलकर 1672 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 22 आैर वनडे में 25 शतक दर्ज हैं। डीविलियर्स के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 31 गेंदों में शतक लगाने का विश्व रिकाॅर्ड है।

सबसे तेज शतक समेत डीविलियर्स के नाम यह बड़े रिकॉर्ड

AB de Villiers announces retirement from international cricket

डीविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 18 जनवरी 2015 को वॉन्डर्स स्टेडियम में 31 गेंदों में शतक ठोका था। डीविलियर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन को पछाड़ यह रिकाॅर्ड बनाया था। एंडरसन ने 1 जनवरी, 2014 को विंडीज के खिलाफ हुए वनडे मैच में 36 गेंदों में शतक जड़ा था। ऐसा लग रहा था कि एंडरसन का यह रिकाॅर्ड आसानी से नहीं टूटेगा, लेकिन डीविलियर्स ने साल बाद उनसे तेज शतक लगा दिया।

वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकाॅर्ड भी इन्हीं के नाम है। डीविलियर्स ने 2015 के विश्व दाैरान 27 फरवरी को विंडीज के खिलाफ सिडनी में 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली थी। इस दाैरान उन्हें 150 रन महज 64 गेंदों में पूरे किए थे जो एक विश्व रिकाॅर्ड है। उनसे पहले आॅस्ट्रेलिया के ओपनर शेन वाॅटसन ने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ 83 गेंदों में 150 रन बनाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed