फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aamer Sohail accuses Pakistan of 'fixing' their way to Champions Trophy final

पूर्व कप्तान का दावा, फिक्सिंग के जरिए पाक पहुंचा है फाइनल में!

Fri, 16 Jun 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Fri, 16 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Aamer Sohail accuses Pakistan of 'fixing' their way to Champions Trophy final
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc
पाकिस्तान क्रिकेट पर मैच फिक्सिंग का साया फिर लौट आया है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल का कहना है कि टीम फिक्सिंग के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंची है। सोहेल का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे 'बाहरी ताकतो' का हाथ है। एक पाकिस्तान चैनल को इंटरव्यू देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि पाक टीम को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। वो फाइनल में हैं क्यों उन्हें वहां 'पुहंचाया' गया है।
विज्ञापन


सोहेल ने कहा, "जब आप अच्छ खेलेंगें, तो हम आपको बधाई देंगे और जब खराब खेलेंगे, तो आपकी आलोचना भी होगी। पाकिस्तान टीम को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह जगह खरीदी है।" हालांकि, सोहेल ने इसके बाद कुछ नहीं कहा। इस दौरान जावेद मियांदाद भी मौजूद थे, मगर उन्होंने भी चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ बुरी तरह हार जाने के बाद पाकिस्तान ने ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला भारत से होना है। पूर्व क्रिकेर अतुल वासन का कहान है कि ऐसी बातों को तूल नहीं देना चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर, मोहम्मद आमिर, मोहमम्मद आसिर और सलमान बट्ट, 2010 में इंग्लैंड के दौरे पर फिक्सिंग के दोषी करार दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed