{"_id":"623208d4fd003725db38871d","slug":"aam-aadmi-party-likely-to-send-former-cricketer-harbhajan-singh-to-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भज्जी की नई पारी: क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरे हरभजन सिंह, 'आप' के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भज्जी की नई पारी: क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरे हरभजन सिंह, 'आप' के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे
Thu, 17 Mar 2022 01:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:50 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अब राजनीति में उतर चुके हैं। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भज्जी को आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेजेगी।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अब क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेजेगी। 41 वर्षीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की नई नवेली सरकार हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर में खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन ने ट्वीट करते हुए भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "आम आदमी पार्टी और हमारे नए मुख्यमंत्री बनने पर दोस्त भगवंत मान को बधाई। यह जानकर खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।"
हरभजन के करियर की बात करें तो उन्होंने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच में 711 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 28 बार पांच विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी दो टेस्ट शतक लगाए।
आम आदमी पार्टी ने पहली बार पंजाब में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में 117 में से 92 सीटें जीतीं।