फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aam Aadmi party announces to send former cricketer harbhajan singh to rajya sabha

भज्जी की नई पारी: क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरे हरभजन सिंह, 'आप' के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे

Thu, 17 Mar 2022 01:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Mar 2022 01:50 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अब राजनीति में उतर चुके हैं। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भज्जी को आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेजेगी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi party announces to send former cricketer harbhajan singh to rajya sabha
हरभजन सिंह - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अब क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेजेगी। 41 वर्षीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की नई नवेली सरकार हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर में खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन ने ट्वीट करते हुए भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "आम आदमी पार्टी और हमारे नए मुख्यमंत्री बनने पर दोस्त भगवंत मान को बधाई। यह जानकर खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।"

हरभजन के करियर की बात करें तो उन्होंने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच में 711 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 28 बार पांच विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी दो टेस्ट शतक लगाए। 

आम आदमी पार्टी ने पहली बार पंजाब में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में 117 में से 92 सीटें जीतीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed