फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   a Petition Registered against ipl for waste water

आखिर इस युवा ने क्यों की IPL को बैन करने की मांग, जानें पूरा मामला

Thu, 15 Mar 2018 12:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
a Petition Registered against ipl for waste water
आईपीएल 2018

आईपीएल सीजन-11 का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है। इससे पहले इस मेगा टूर्नामेंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ खड़ी हुई है। दरअसल अलवर के एक युवा हैदर अली ने आईपीएल के दौरान पानी की बेतहाशा बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचिका दायर होने के बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्र सरकार, बीसीसीआई और अन्य से जवाब मांगा है। जस्टिस जावेद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ ने जल संसाधन मंत्रालय, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और उन 9 राज्यों को नोटिस दिए हैं जहां आईपीएल के मैच होने वाले हैं।

विज्ञापन

a Petition Registered against ipl for waste water
ipl

कोर्ट के निर्देशानुसार सभी पक्षों को 2 सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए हाजिर होना है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को है। याचिकाकर्ता ने आईपीएल की आलोचना करते हुए कहा, 'व्यावसायिक लाभ के लिए संबंधित 9 जगहों पर आईपीएल के मैच करवाना गलत है। इस दौरान यहां लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है।'

याचिका में कहा गया है कि एक तरफ तो देश में लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, वहीं आईपीएल में हर साल लाखों लीटर पानी बर्बाद कर दिया जाता है। यह पानी पिच बनाने से लेकर स्टेडियम को तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि आईपीएल-11 देश के 9 स्थानों पर 51 दिनों तक खेला जाएगा। इस साल आईपीएल में 60 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed