फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   88 players will play Syed Mushtaq Ali T20 Quarterfinal matches in the dangerous air of Delhi

सैयद मुश्ताक अली टी-20: दिल्ली की खतरनाक हवा में खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मैच, 88 खिलाड़ी होंगे शामिल

Wed, 17 Nov 2021 09:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 09:22 PM IST
सार

दिल्ली की खतरनाक हवा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इस टूर्नामेंट के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले गुरुवार से दिल्ली में शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
88 players will play Syed Mushtaq Ali T20 Quarterfinal matches in the dangerous air of Delhi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : twitter

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले गुरुवार से दिल्ली में शुरू होंगे। इसमें 88 घरेलू क्रिकेटर राष्ट्रीय राजधानी की ‘खतरनाक स्तर पर पहुंची’ आबो हवा में एक-दूसरे के सामने होंगे। दिवाली के बाद से ही दिल्ली के ऊपर जहरीली धुंध छायी हुई है। इतनी जहरीली हवा के बावजूद इस घरेलू टी20 चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल बिना किसी शोर शराबे के अरुण जेटली स्टेडियम और पालम में एयरफोर्स मैदान पर कराए गए थे। अंतिम-8 मुकाबले भी यही पर होंगे। प्रत्येक मैदान पर दो मैच होंगे जिसमें सुबह एक और दोपहर में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान की टक्कर विदर्भ से
राजस्थान की टीम अपने से मजबूत प्रतिद्वंद्वी विदर्भ से भिड़ेगी। विदर्भ के ओपनर अथर्व तायडे और कप्तान अक्षय वाडकर रन जुटा रहे हैं। दोनों राजस्थान के आक्रमण के खिलाफ रन जुटाना चाहेंगे जिसमें तेज गेंदबाज तनवीर उल हक और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई शामिल हैं। मध्यक्रम के बैटर शुभमन दुबे और जितेश शर्मा की भूमिका भी अहम होगी। राजस्थान के लिए बल्लेबाजी में दीपक हुड्डा मुख्य खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें कप्तान अशोक मनेरिया, महिपाल लोमरोर और अन्य की सहायता की जरूरत होगी।
विज्ञापन


तमिलनाडु से टकराएगा केरल
गत चैंपियन तमिलनाडु का सामना केरल से होगा। विजय शंकर की अगुवाई वाली तमिलनाडु की टीम ग्रुप एक की विजेता टीम गोवा के खिलाफ उलटफेर भरी हार के अलावा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम को संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ करने की जरूरत होगी। हालांकि उन्हें बी अपराजित की सेवायें नहीं मिल पायेगी जिन्हें भारत ए टीम के लिये चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक व बंगाल में होगा रोमांचक मुकाबला
कर्नाटक और बंगाल के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। कर्नाटक की टीम एलीट बी ग्रुप मैच में गुवाहाटी में बंगाल से मिली हार का बदला चुकता करने के लिए बेताब होगी। कर्नाटक के अनुभवी बैटर मनीष पांडे और करुण नायर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। साथ ही ओपनर रोहन कदम और मध्यक्रम के बैटर अनिरूद्ध जोशी और अभिनव मनोहर की भूमिका भी अहम होगी। अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन की अनुपस्थिति में बंगाल के अन्य बैटर्स को शानदार खेल दिखाना होगा। गुजरात की टीम को हैदराबाद के खिलाफ मजूबत माना जा रहा है लेकिन उसे सतर्क रहना होगा क्योंकि दक्षिण की टीम उलटफेर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed