फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd Test, Day one updates of Australia vs pakistan from Abu Dhabi

पहले दिन का खेल खत्म, पाक पारी 282 पर सिमटी, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की भी खराब शुरुआत

Tue, 16 Oct 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
2nd Test, Day one updates of Australia vs pakistan from Abu Dhabi

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी पाकिस्तानी टीम 282 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत कोई खास नहीं रही।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होते-होते उसके भी 20 रन पर 2 विकेट गिर चुके हैं। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान और कप्तान सरफराज अहमद ने 94-94 रन की पारी खेली। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया।
विज्ञापन


स्पिनर नाथन लायन को सर्वाधिक 4 तो मार्नस लाबुसंचांगे ने 3 विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को क्रमश: 2 और 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

इसके बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने भी अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत बिगाड़ दी। पहले उस्मान ख्वाजा (3) को चलता किया फिर नाइट वॉटमैन के तौर पर आए पीटर सिडल (4) भी उनका शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed