फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   20th November: Historical day for Indian cricket team, Polly Umrigar and Sachin Tendulkar makes it memorable

20 नवंबर: भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक तारीख, जब चमके पॉली उमरीगर और तेंदुलकर

Fri, 20 Nov 2020 03:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 20 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
20th November: Historical day for Indian cricket team, Polly Umrigar and Sachin Tendulkar makes it memorable
पॉली उमरीगर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर एक जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश बन गया था। आज भले ही क्रिकेट के तीनों तरह के स्वरूप में भारत का दबदबा है। आज 20 नवंबर है, यह तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल सकते, जिसे पॉली उमरीगर और सचिन तेंदुलकर ने खास बना दिया।

विज्ञापन

उमरीगर पहले दोहरे शतकधारी

20th November: Historical day for Indian cricket team, Polly Umrigar and Sachin Tendulkar makes it memorable
पॉली उमरीगर - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 बरस का समय लगा। पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय हासिल है। सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकार्ड उकेरे, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकार्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया, उन्होंने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले सचिन ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

20th November: Historical day for Indian cricket team, Polly Umrigar and Sachin Tendulkar makes it memorable
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

सचिन ने 20 नवंबर 2009 को अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसे आजतक कोई तोड़ नहीं पाया। तेंदुलकर इस दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 हजार रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए। अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान सचिन ने अपना 35वां रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। सचिन ने यह उपलब्धि सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन हासिल की। क्रिकेट के इन तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट मैच, 463 वन-डे और एकमात्र टी-20 खेला है, जिसमें 15921, 18426 और 10 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed