फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 दिसंबर: आज ही के दिन भारत ने बनाए सर्वाधिक 759 रन, अब पूरी टीम 36 पर ऑलआउट

Sat, 19 Dec 2020 03:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Dec 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
19 december the day India under leadership of Virat kohli score highest and lowest team total in test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : Amar Ujala

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। शनिवार को मैच की दूसरी पारी में पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई और मात्र 36 रन पर सिमट गई। इस रिकॉर्ड के साथ ही भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास का न्यूनतम स्कोर बना डाला। इस तरह से 19 दिसंबर 2020 की तारीख भारतीय क्रिकेट और विराट के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हुई।

19 december the day India under leadership of Virat kohli score highest and lowest team total in test
करुण नायर - फोटो : social media

वैसे 19 दिसंबर 2020 भले ही विराट की कप्तानी करियर के लिए एक काला दिन साबित हुआ लेकिन 2016 का 19 दिसंबर विराट की कप्तानी के लिए ऐतिहासिक दिन भी बना था। आज विराट की अगुवाई में टीम ने सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड बनाया तो उस वक्त टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 759 रनों के साथ भारतीय टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था। 

19 december the day India under leadership of Virat kohli score highest and lowest team total in test
केएल राहुल

विराट के नेतृत्व में 2016 में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट गंवाकर 759 रन बनाकर पारी घोषित की थी। यह भारतीय टीम द्वारा आज भी एक टेस्ट पारी का सर्वाधिक स्कोर है। उस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ एक पारी में बल्लेबाजी की थी और इंग्लैंड को 75 रन और एक पारी से हराया था। उस मैच में करुण नायर ने 381 गेंदों में 303 और केएल राहुल ने 311 गेंदों में 199 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
19 december the day India under leadership of Virat kohli score highest and lowest team total in test
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

हालांकि ठीक चार साल बाद आज 19 दिसंबर 2020 को भारतीय बल्लेबाजों ने एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन बेहद खराब प्रदर्शन किया और पूरी टीम दूसरी पारी में मात्र 36 रन ही बना पाई। टीम का स्कोर भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा और अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का चौथा न्यूनतम स्कोर बना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed