फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cricket gold will rise from the brass city, Venkateshwara Lions will make a splash in LLCTen10

पीतल नगरी से उठेगा क्रिकेट का सोना, एलएलसीटेन10 में धूम मचाएंगे वेंकटेश्वरा लायंस के शेर

Wed, 12 Feb 2025 07:37 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution
Media Solution Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2025 07:37 PM IST
सार

एलएलसीटेन10 में पहला मुकाबला वेंकटेश्वरा लायंस और आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स के बीच होगा। जानें मुरादाबाद टीम के 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, जाने कौन बिका सबसे महंगा, कौन आइकन्स होंगे वेंकटेश्वरा लायंस का हिस्सा

विज्ञापन
Cricket gold will rise from the brass city, Venkateshwara Lions will make a splash in LLCTen10
वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किये जा रहे एलएलसीटेन10 (भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग) के लिये वेंकटेश्वरा लायंस के शेर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तत्वावधान में आयोजित की जा रही ये लीग 13 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

जिसमें पहला मैच वेंकटेश्वरा लायंस और आईआईएमटी मेरठ इन्वेंडर्स के बीच होगा। आइये जानते हैं वेंकटेश्वरा लायंस टीम के बारे में 
हाल ही में दिल्ली में हुए बोली कार्यक्रम में मुरादाबाद टीम ने अपना 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुन लिया है। जिसमें 25 हजार की बेस प्राइज वाले धर्मेंद्र कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। धर्मेंद्र कुमार को टीम ने 1 लाख 7 हजार 500 रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया। आप जानना चाहते होंगे आखिर धर्मेंद्र में ऐसी क्या खासियत है जो उन्हें चार गुने दाम में खरीदा गया।
विज्ञापन

 

दरअसल धर्मेंद्र कुमार उर्फ दीपू को लोग गेल के नाम से जानते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट में युवा उनकी आक्रामक शैली और लंबे छक्कों के मुरीद हैं। आल राउंड प्रदर्शन कर धर्मेंद्र अब तक कई लीग में अपनी टीमों को हारती परिस्थिति से बाहर निकाल कर लाए हैं। अब तक दर्जनों लीग खेल चुके धर्मेंद्र कुमार इसी कारण एलएलसीटेन10 की बोली में सभी टीमों के चेहेते बन गए और उनपर जमकर धनवर्षा हुई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आइकन प्लेयर भी नहीं हैं कम

मुरादाबाद टीम ने बड़ी ही संतुलित टीम तैयार की है। यहां धर्मेंद्र जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं तो अंकुर सिंह, थॉमस डियास और रोहित शर्मा के रूप में क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी भी वेंकटेश्वरा लायंस का हिस्सा हैं। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत भी ये आइकन प्लेयर्स ही हैं। जिनके मैदान पर खेल कौशल (विस्फोटक बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी) से कभी भी मैच का पासा पलट सकता है।

 

मुरादाबाद की खासियत और क्रिकेट की बढ़ती पहचान
 

पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद रामगंगा के किनारे बसा शहर है। जो अपनी हस्तशिल्प, हैंडीक्रॉफ्ट आदि के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा व मध्य पूर्व एशिया के देशों तक में प्रसिद्ध है।

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे पीयूष चावला का बचपन मुरादाबाद में ही गुजरा है। आज क्रिकेट में मुरादाबाद का नाम लगातार ऊपर बढ़ रहा है। क्योंकि यहां बनीं 6 क्रिकेट अकादमियों से निकले बच्चे लगातार राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी ने क्रिकेट की इसी लहर को आगे बढ़ाते हुए एलएलसीटेन10 में अपनी टीम वेंकटेश्वरा लायंस उतारी है। जिससे यहां के टेनिस बॉल क्रिकेटरों को अपनी दावेदारी पेश करने का एक प्रोफेशनल मंच मिलेगा।  



 

टीम मालिक डॉ. सुधीर गिरि कहते हैं:

“मुरादाबाद हमेशा से प्रतिभा का गढ़ रहा है, और अब हम इस लीग के जरिए इसे दुनिया के सामने लाने जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और हम ट्रॉफी जीतने के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे।”

ये है पूरा टीम स्कॉड

 
खिलाड़ी नाम स्किल
धर्मेंद्र कुमार आल राउंडर
अंकुर सिंह आल राउंडर
ओंकुमार आल राउंडर
अमन यादव आल राउंडर
हर्षित यादव आल राउंडर
थॉमस डियास बल्लेबाज
हर्ष वर्मा बल्लेबाज
शाहबाज अहमद बल्लेबाज

गगन कुमार

बल्लेबाज
शानू अलीगढ़ बल्लेबाज
हिमांशू प्रजापति बल्लेबाज
अर्जुन कश्यप गेंदबाज

सलमान मिर्जा

गेंदबाज

रोहित शर्मा

गेंदबाज
निजाम अली गेंदबाज
आशू खान गेंदबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed