फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   BCCI is preparing to take action against players who are not playing in ranji trophy

Ranji Trophy: घरेलू क्रिकेट को मजाक समझने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन की तैयारी में बीसीसीआई, IPL मोड में खिलाड़ी

Mon, 12 Feb 2024 05:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Feb 2024 05:37 PM IST
सार

बीसीसीआई कुछ भारतीय खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने के इनकार से नाखुश है। इस संबंध में बोर्ड जल्द ही कोई बड़ा एक्शन ले सकता है। दरअसल, ईशान किशन को हाल ही में बड़ौदा में आईपीएल की तैयारियां करते देखा गया था।

विज्ञापन
BCCI is preparing to take action against players who are not playing in ranji trophy
ईशान किशन - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कुछ खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनिच्छा से नाखुश है, जल्द ही बोर्ड इस पर एक्शन ले सकता है। एक तरफ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में पसीना बहा रहे हैं जबकि कुछ भारतीय युवा खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


बड़ौदा में पांड्या भाईयों के साथ अभ्यास कर रहे ईशान किशन 
दरअसल, ईशान किशन को साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम से बाहर किया गया था। खबर है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी थी। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने से इनकार कर दिया। फिलहाल वह बड़ौदा में आईपीएल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उन्हें विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते देखा गया था।
विज्ञापन

 
चोट की वजह से बाहर अय्यर
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे थे। इसके अलावा वह इस मैच में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए सेलेक्ट किए गए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया। मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यक्रम के इस बल्लेबाज से टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'आईपीएल मोड में खिलाड़ी'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई कुछ भारतीय खिलाड़ियों की इस प्रतिक्रिया से खुश नहीं है। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा एक्शन ले सकता है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “बोर्ड जनवरी से पहले से ही आईपीएल मोड में आने वाले कुछ खिलाड़ियों से बहुत खुश नहीं है। अगले कुछ दिनों में सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में अपनी राज्य टीम के लिए खेलने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जो प्लेयर्स नेशनल ड्यूटी पर हैं, अनफिट हैं या एनसीए में रीहैब से गुजर रहे हैं, सिर्फ उन्हें ही छूट दी जाएगी।“ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed