फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   woman is just like a goddess

कन्या होती है साक्षात देवी

Mon, 19 Aug 2013 07:21 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 19 Aug 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
woman is just like a goddess

एक बार नारद जी की इच्छा हुई कि गोकुल पहुंचकर बालकृष्ण के दर्शन किए जाएं। वह वीणा बजाते हुए नंद बाबा के घर जा पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने मस्ती भरी नींद ले रहे बालकृष्ण की सुंदर छवि देखी, तो भाव विभोर हो उठे और दोनों हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। नंद जी यह देखकर हतप्रभ रह गए।

नारद जी ने कहा, इन्हें साधारण बालक न समझना। शिव और ब्रह्मा भी इनसे सदा प्रेम रखेंगे। आगे चलकर यह ऐसी लीलाएं करेगा कि तीनों लोक चमत्कृत हो उठेंगे। आशीर्वाद देकर नारद जी लौटने लगे।

नंद बाबा के मित्र भानु जी ने यह दृश्य देखा, तो उनकी इच्छा हुई कि वह भी अपने पुत्र और पुत्री को देवर्षि का आशीर्वाद दिलाएं।

नारद जी उनके घर गए। भानु अपने पुत्र को उनके पास लाए। नारद जी ने उसे आशीर्वाद दिया और कहा, कन्या के भी दर्शन कराओ। वह उन्हें कमरे में ले गए। छोटी-सी बच्ची का अद्भुत रूप देखकर देवर्षि चकित हो उठे। दर्शन करते ही वह समझ गए कि यह कन्या साक्षात देवी स्वरूपा है।
विज्ञापन


उन्होंने उसे पृथ्वी पर लिटाया और उसकी परिक्रमा की। उसके चरण स्पर्श करते ही देवर्षि के नेत्रों से अश्रु प्रवाहित होने लगे। उन्होंने भानु से कहा, जिस घर में कन्या का प्रेमपूर्वक पालन किया जाता है, वह घर सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। सभी सिद्धियों सहित लक्ष्मी वहां निवास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारद जी हरि का गुणगान करते हुए विदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed