फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   wife beaten husband may great

महान होते हैं बीवी से पिटने वाले

Wed, 07 Oct 2015 07:32 PM IST
अशोक मिश्र
अशोक मिश्र Updated Wed, 07 Oct 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
wife beaten husband may great

अपने घर के बाहर रुआंसे से बैठे मुसई भाई आकाश की ओर निहार रहे थे, मानो भगवान से किसी बात की उलाहना दे रहे हों। मैंने पास जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा, तो वह चौंक उठे। मैंने सहानुभूति जताते हुए पूछ ही लिया, आखिर बात क्या है मुसई भाई? आप इस तरह गमगीन क्यों बैठे हो? मेरी बात पर मुसई भाई की आंखें डबडबा आईं। वह बोले, अब सहन नहीं होता। अरे यार! बात-बात पर बीवी पीट देती है। अभी कल ही सब्जी थोड़ी ज्यादा तीखी हो गई, तो बीवी ने पीट दिया। भला बताओ, अगर सब्जी में मिर्च थोड़ी ज्यादा हो गई, तो कौन-सी आफत आ गई? एक दिन तीखी सब्जी नहीं खा सकती थीं? पूरा घर मैं संभालता हूं, थोड़ी-बहुत ऊंच-नीच तो हो ही जाती है।

विज्ञापन


मुसई भाई की बात सुन मैं हंस पड़ा, अरे मुसई! आप भी एकदम बौड़म हैं। आपको तो खुश होना चाहिए कि आप महान होने वाले हैं। मेरी बात सुन मुसई ने मेरी ओर निरीह भाव से निहारा, तो मैंने उनसे पूछा, आप बिल क्लिंटन को जानते हो? अमेरिका के राष्ट्रपति हुआ करते थे। लेकिन कई बार अपनी बीवी से पिट जाते थे। इस बात का खुलासा इस महान राष्ट्रपति की जीवनी लिखने वाले महान लेखक ने की है। उनकी सारी महानता के पीछे उन्हें पीटने वाली बीवी ही थी।
विज्ञापन


कालिदास और तुलसीदास जैसे कवि महान कैसे बने, यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। अरे...अब और क्या बताएं, सारी दुनिया को थर्रा देने वाले हिटलर, मुसोलिनी...सबके सब अपनी बीवी और प्रेमिकाओं के सामने भीगी बिल्ली बन जाते थे। सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती थी उनकी। ऐसे में, अगर आपकी बीवी कभी-कभार आपको पीट देती है, तो क्या गलत करती है? आखिर वह कमाती भी तो है। आप उन्हें शिकायत का मौका ही क्यों देते हो? फिर कौन-सा आप अकेले पिटते हो, मैं भी तो हफ्ते में एकाध बार पिट जाता हूं। चलिए, उठिए और घर जाकर पहले की तरह काम-काज निपटाइए। मेरे तसल्ली देने से मुसई भाई का दुख कम हुआ। वह खरामा-खरामा घर में घुस गए। अब उनके चेहरे पर जल्दी ही महान बन जाने की खुशी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed