फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Who were left behind, Think about that

क्या सच में भगवान हमारे मन के अंदर है, या सिर्फ कल्पना है?

Mon, 23 Feb 2015 09:07 AM IST
श्री आनंद मूर्ति
श्री आनंद मूर्ति Updated Mon, 23 Feb 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Who were left behind, Think about that

दो मित्र नदी के किनारे खेल रहे थे। एक ने कहा, यहां तो रेत है, पानी क्यों नहीं है? दूसरे ने कहा, पानी हमेशा ऊपर नहीं रहता। फिर दोनों मिलकर रेत की खुदाई करने लगे। कुछ देर में पानी नजर आने लगा।

विज्ञापन


सत और असत क्या है, यह एक सनातन जिज्ञासा है। इस बारे में विचार को सद-असद विवेक कहते हैं। लौकिक भाषा में सत का अर्थ है, अच्छा। आध्यात्मिक अर्थ है, अपरिणामी, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं होता है। जो असत है, वह परिणामी है, यानी उसमें अवस्था बदलती है। सत एक ही है, बाकी जितनी वस्तुएं हैं, सब असत हैं। असत वस्तु का अर्थ खराब नहीं, परिवर्तनशील है।
विज्ञापन


पढ़ें,द्रौपदी के बारे में यह पांच बातें ऐसी हैं जो आप नहीं जानते होंगे

किसी भी वस्तु में जब देश, काल अथवा पात्र का भेद आ जाता है, तब वह परिवर्तित हो जाता है। वह अपने पहले वाले रूप में नहीं रहता। हम लोग दुनिया में बहुत कुछ पाते हैं, जो ऐसा ही है, जैसे दही में घी है। मगर घी पाने के लिए दही को मथना होगा। मंथन करना पड़ेगा। तब एक तरफ मक्खन अलग हो जाएगा। गर्मी के समय में नदी में पानी नजर नहीं आता, केवल बालू नजर आती है। लेकिन ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,बिना बादाम और दवाई खाए याद्दाश्त तेज करने वाले ये हैं पांच मंत्र


बालू को हाथ से हटाकर देखो, नीचे पानी नजर आएगा। वहां अंतर्निहित जलधारा है। ठीक वैसे ही हमारे अंदर परमात्मा छिपे हैं। अपने मन वाले तिल को पीसकर खली अलग कर दो, तो तेल मिल जाएगा। मन की अपवित्रताएं, पाप, संकीर्णताएं, गुनाह- सभी हटा दो।

यह भक्तिमूलक साधना है, जिसमें है, मैं और मेरा ईश्वर। यही सही उपाय है और इसे लेकर जो आगे चलते, वे ही परम पिता को पाएंगे। यह वही कर सकता है, जो दूसरों के दुख समझता ही नहीं, उसे दूर करने की कोशिश भी करता है। हिम्मत के साथ भक्ति का बहुत निकट संबंध है। जो पापी है, वही डरपोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed