{"_id":"b3ea40334da80b1a22561fdadd8758a4","slug":"when-gautama-buddha-gave-exam-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की रात में महत्मा बुद्घ ने ठंड से बचने के लिए किया यह काम","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
सर्दी की रात में महत्मा बुद्घ ने ठंड से बचने के लिए किया यह काम
कल्याण का सत्कथा अंक
Updated Wed, 25 Feb 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य अस्ताचल पर अदृश्य होने वाले ही था। भगवान बुद्ध राजगृह में विहार समाप्त कर चारिका के लिए वैशाली के पथ पर थे। उन्होंने देखा कि उनके पीछे-पीछे अनेक भिक्षु चले आ रहे हैं। किसी ने सिर पर, तो किसी ने बगल में चीवरों की गठरी लाद रखी है। तथागत भिक्षुओं की संग्रह वृत्ति पर आश्चर्यचकित थे। कहां तो भिक्षुओं ने जनता के समक्ष त्याग का आदर्श रखा और कहां थोड़े ही समय के बाद उन्होंने संग्रह में आसक्ति दिखाई। तथागत यह देखकर चिंतित हो उठे।
विज्ञापन
रात का पहला पहर था। शीतल समीर ठंडक फैला रहा था। तथागत वैशाली के गौतम-चैत्य में समासीन थे। वह यही सोच रहे थे कि किस प्रकार भिक्षुओं की संग्रह वृत्ति का निवारण हो। उन्होंने चीवरों को सीमित करने का निश्चय किया और खुद को ही इस परीक्षा के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
वह गौतम-चैत्य के बाहर आकर जमीन पर संघाटी बिछाकर लेट गए। साधारण ठंडक थी, इसलिए एक चीवर लेकर उन्होंने अपना शरीर ढक लिया। ठंडक का वेग रात में बढ़ गया, तो उन्होंने दूसरा चीवर ओढ़ लिया। तीसरे पहर में आकाश लोहित वर्ण का हो चला। शीत का उत्कर्ष देखकर उन्होंने तब तीसरा चीवर ओढ़ लिया। इस तरह उन्होंने पूरी रात गुजारी।
विज्ञापन
सुबह तथागत ने भिक्षुओं को बुलाया और उपदेश देते हुए कहा, प्रत्येक भिक्षु का काम केवल तीन चीवर से चल सकता है। अधिक से अधिक चीवरों के संग्रह से पाप की वृद्धि हो सकती है। इससे संघ में शिथिलता आ जाएगी। भिक्षु अपनी गलती समझ चुके थे। इस तरह संघ की वैराग्य वृत्ति को कलंकित होने से बचाने के लिए खुद गौतम बुद्ध ने परीक्षा दी। उन्होंने अपने जीवन के त्यागमय अनुभव का दूसरों के हित में उपयोग किया।