{"_id":"dcccd1dae0bebe36cde70e8e3fc12493","slug":"welcome-in-our-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी पार्टी में आपका स्वागत है","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
हमारी पार्टी में आपका स्वागत है
ओमप्रकाश मंजुल
Updated Sun, 22 Dec 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तो, वैसे तो लोकसभा के चुनाव अगले साल होने हैं, पर राजनीतिक सरगर्मियों को देखकर लगता है, मानो अगले माह ही होने जा रहे हैं। इस बार के चुनाव चैलेंजिंग हैं। चैलेंज का मुकाबला हमें चेंज से करना है, इसलिए ज्यादा सोच-विचार न करें और हमारी पार्टी को वोट देने का मन अभी से बना लें।
विज्ञापन
गाल कोई भी बजा ले, पर गांधी और लोहिया को जितना हमने अपनाया है, उतना किसी और ने नहीं। अब तो हम देश और समाज से भी आगे निकलकर मानवतावादी बन चुके हैं। गांधी के दर्शन से हमारे दिल-ओ-दिमाग और लोहिया के दर्शन से घर-गोदाम भरे पड़े हैं। कोई चाहे, तो आजमा सकता है।
विज्ञापन
हम बात कम जरूर करते हैं, लेकिन ठोस बात करते हैं। जातिवाद में हम विश्वास ही नहीं करते। विरोधियों ने तो यों ही हमें जातिवादी और परिवारवादी कहकर बदनाम कर दिया है। हम पिछले एक दशक से चिल्लाते आ रहे हैं कि देश में राज करने के लिए जो अच्छी पार्टियां बची हैं, हम उनमें सबसे ऊपर हैं। इसलिए अगली बार केंद्र में सरकार बनाने का दावा हमारा ही बनता है।
विज्ञापन
हम पहलवानी जानते हैं, लेकिन नूरा कुश्ती लड़ने की हमारी फितरत नहीं। ईमानदारी और शराफत में भी कोई हमारी बराबरी नहीं कर सकता। हम धर्मनिरपेक्ष अवश्य हैं, पर सांप्रदायिकता पर बहुत उदार नजरिये से सोचते हैं।
हमारी पार्टी में कोयला बेचने वाला कोई नहीं है। हमारे राजनीतिक दल में चाय बेचने वाला तो सपने में भी नहीं आ सकता। एक पल को हम अपना धर्म और ईमान बेच सकते हैं, पर चना, चबेना और चाय नहीं बेच सकते। एक बात और-हम गति और प्रगति में विश्वास रखते हैं, इसलिए हमारी पार्टी के नेता जो भी चलती ट्रेन देखते हैं, उसी पर चढ़ लेते हैं, भले ही ट्रेन बरेली से हरिद्वार जा रही हो और उन्हें बरेली से हरदोई आना हो।
हम वायदे कम भले करते हैं, पर झूठे वायदे नहीं करते। केंद्र की सत्ता में आने पर समाज के कमजोर तबकों का हम खासकर ध्यान रखेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने भर से ही उनके रोजगार की गारंटी पक्की होगी। जेल में बंद सभी मासूमों को बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया के मुक्त करा देंगे। हमारी सरकार बनी, तो हम बेरोजगारों को दूना कर उनका भत्ता भी दोगुना कर देंगे, ताकि अधिकतम युवाओं का भला हो सके। लोकपाल से डरे हुए राजनेताओं का भी हमारी पार्टी में स्वागत है।