फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   way to achieve unique happiness

अनूठा सुख प्राप्त करने के उपाय

Fri, 11 Oct 2013 07:42 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 11 Oct 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
way to achieve unique happiness

श्रीराम ने राज्याभिषेक के बाद एक बार अपने गुरुदेव वशिष्ठ जी के सान्निध्य में अयोध्यावासियों की एक गोष्ठी आयोजित की। उसमें उन्होंने मानव जन्म को सफल बनाने पर बल देते हुए सभी को धर्म और सदाचार का पालन करने की प्रेरणा दी। श्रीराम ने कहा, धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति प्रत्येक क्षण को सद्कर्मों में नहीं लगाता, वह अंत में घोर दुख पाता है।

विज्ञापन


श्रीराम ने भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा, ज्ञान अगम है और उसकी प्राप्ति में अनेक विघ्न हैं। भक्ति सरल-स्वतंत्र है और सब सुखों की खान है। प्राणी संतों और सद्पुरुषों के सत्संग से ही भक्ति की ओर उन्मुख होता है। अतः अहंकार त्यागकर विनयपूर्वक भगवान की भक्ति में रत हो जाना चाहिए। इसके लिए यज्ञ, जप-तप और उपवास की भी आवश्यकता नहीं है। सरल स्वभाव और मन में कुटिलता नहीं रखने वाला संतोषी व्यक्ति भक्ति के माध्यम से अपना जीवन सफल बना सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, जो फल की इच्छा किए बगैर कर्म करता है, जो मानहीन, पापहीन और क्रोधहीन है, जो मुक्ति को भी तृण के समान समझता है, वह परम अनूठा सुख प्राप्त करता है। ऐसा भक्त मुझे सर्वप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में उपस्थित सभी जन सत्संग का महत्व सुनकर धन्य हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed