फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Village women portray in Politics

राजनीति में देहाती औरत

Thu, 07 Nov 2013 07:05 PM IST
राजेंद्र शर्मा
राजेंद्र शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
Village women portray in Politics

सच्ची बात आज के जमाने में सुनना ही कौन चाहता है! सच बोलने का मतलब है खुद अपने लिए मुसीबत न्योतना। आ बैल मुझे मार। बिहार के एक नेता गिरिराज सिंह ने कुछ गलत तो नहीं कहा था कि नीतीश कुमार देहाती औरत की तरह छोटी-मोटी बातों पर नरेंद्र मोदी से झगड़ रहे हैं। पर इसका सिला क्या मिला? देहाती महिलाएं जुलूस लेकर बेचारे के घर पर जा धमकीं। मुर्दाबाद, होश में आओ वगैरह तो सुननी ही पड़ी, ऊपर से बेचारे को माफी भी मांगनी पड़ी, वह भी देहाती औरतों से। इससे तो यही साफ होता है कि देहाती औरतें वाकई छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा किया करती हैं।

विज्ञापन


लोग इसमें शहर बनाम देहात का झगड़ा खड़ा करने की भी कोशिश कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गिरिराज सिंह की तो पार्टी ही शहरी लोगों वाली है। वह देहाती औरतों की बुराई करेंगे ही। जबकि यह किसी की बुराई का नहीं, बल्कि सच्चाई का मामला है। नरेंद्र भाई से जलन ही तो है, जो नीतीश कुमार से झगड़े पर झगड़े करा रही है। पहले वह उनके साथ फोटो दिखाने पर लड़ लिए। फिर भाई को बिहार में न बुलाने पर अड़ लिए। फिर भाई को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने पर लड़ लिए। उसके बाद भाई की रैली पर भी लड़ लिए और बम धमाकों में मारे गए लोगों की सहानुभूति यात्रा पर भी। बहाने खोज-खोजकर वह देहाती औरतों की तरह ही तो लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र भाई की लोकप्रियता देखकर बिहार के मुख्यमंत्री के शरीर में ऐसी जलन मच गई है कि पिछले दिनों उन्होंने कहा कि देहात में औरतें दिवाली से पहले नई झाडू खरीदती हैं घर में आ गया बाहर का कूड़ा-कचरा निकाल बाहर करने के लिए। ऐसा ही सुलूक पब्लिक नरेंद्र भाई और उनके संगी-साथियों के साथ करेगी। गिरिराज बाबू ने तो सिर्फ देहाती औरत का जिक्र किया था, भाई ने तो उसके हाथ में झाडू भी पकड़ा दी। फिर भी देहाती औरतों को बदनाम करने का इल्जाम मोदी और उनके समर्थकों पर लगाया जा रहा है। देहाती औरत कहना अगर अपमान है, तो झाडू वाली देहाती औरत कहना क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पर इतना तो साफ है कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह को देहाती औरत कहने की प्रेरणा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मिली। फर्क यह है कि तब नरेंद्र भाई गरज रहे थे कि नवाज शरीफ ने क्या सोचकर प्रधानमंत्री को देहाती औरत कहा, और अब खुद उनके कुनबे वाले ही एक मुख्यमंत्री को देहाती औरत कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed