फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   true meaning of ekadasi fast

एकादशी उपवास का सच्चा अर्थ

Mon, 15 Apr 2013 09:12 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 15 Apr 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
true meaning of ekadasi fast

महान विरक्त संत स्वामी कृष्णबोधाश्रम जी महाराज वृंदावन के एक आश्रम में रहकर धर्म प्रवचन कर रहे थे। वह श्रद्धालुजनों को भगवान की पूजा के साथ-साथ माता-पिता तथा वृद्धजनों की सेवा करने की भी प्रेरणा दिया करते थे।

विज्ञापन


एक दिन एकादशी का पर्व था। कुछ साधुजन आश्रम के संचालक के साथ झगड़ने लगे कि एकादशी-उपवास की खाद्य सामग्री तैयार होने में देर हो गई है। स्वामी जी ने यह दृश्य देखा, तो उन्होंने सभी साधुओं को अपने पास बुलाया और कहा, आप लोग उपवास का सच्चा अर्थ नहीं समझ पाए हैं।
विज्ञापन


उपवास का अर्थ है, प्रभु के समीप वास करने की साधना करना। जिस सत्कर्म से हम प्रभु के समीप पहुंच सकें, उसे करने का नाम उपवास है। उपवास के नाम पर स्वादिष्ट भोजन करना, फलाहार के नाम पर कई-कई बार फल खाते रहना, उपवास नहीं, बल्कि प्रभु से दूर करने वाला 'अपवास' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी ने कुछ क्षण मौन रहने के बाद कहा, एकादशी के पावन दिन भोजन की लालसा से ही नहीं, स्वाद-अस्वाद की कल्पना से भी बचना चाहिए। आप लोग साधु होकर भी झगड़ रहे थे। एकादशी के दिन तो पूर्ण शांत रहकर इंद्रियों पर नियंत्रण करना चाहिए।


स्वामी जी के मुख से उपवास का सच्चा अर्थ सुनकर सभी साधु पश्चाताप करने लगे। उन्हें दुख हो रहा था कि ऐसे भोजन के लिए वह झगड़ने को उन्मुख थे, जो उन्हें अंततः प्रभु से दूर कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed